Logo
JSSC Excise Constable PET परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी दो कि 13 दिन चलेगी। फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड jssc.nic.in पर जारी किए जाएंगे।

JSSC Constable PET Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2023 के फिजिकल टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। आयोग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, JSSC Excise Constable PET परीक्षा 20 अगस्त से शुरू होगी। जो 13 दिन तक चलेगी। फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 15 अगस्त के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

वेबसाइट पर एक्टिव होगा एडमिट कार्ड का लिंक
आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर फिजिकल टेस्ट से संबंधित एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में आयोग ने बताया है कि फिजिकल टेस्ट कहां-कहां और कब-कब आयोजित होंगे। इसमें यह भी बताया गया है कि एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे। एडमिट कार्ड का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर ही एक्टिव कर दिया जाएगा।

इन जिलों में होगी फिजिकल परीक्षा
JSSC के नोटिस के अनुसार, एक्साइज कांस्टेबल भर्ती 2023 की फिजिकल परीक्षा रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह और साहेबगंज में होगी। रांची में फिजिकल टेस्ट स्मार्ट सिटी क्षेत्र धुर्वा और झारखंड जगुआर टेंडरग्राम रातु में होगी। गिरिडीह में यह टेस्ट पुलिस केंद्र में होगा। वहीं पलामू में यह परीक्षा चियांकी हवाई अड्डा, मेदनीनगर में होगी। हजारीबाग में जेएपीटीसी, पदमा में होगी। जमशेदपुर में सीटीसी, स्वासपुर मुसबानी ईस्ट में फिजिकल टेस्ट होगा। अधिक जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

इतने पदों पर निकली है भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती में कुल 583 खाली पदों के लिए युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती में गैर आरक्षित वर्ग के लिए 237, ईडब्ल्यूएस के लिए 59, BC I के लिए 50, BC II के लिए 50, एससी के लिए 57 और एसटी के लिए 143 पद खाले हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन 1 अप्रैल 2023 से 4 मई 2023 तक चले थे।

5379487