Logo
Odisha Police Recruitment 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने 20 जनवरी 2025 से ओडिशा पुलिस में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 खाली पदों को भरा जाएगा।

Odisha Police Recruitment 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) ने 20 जनवरी 2025 से ओडिशा पुलिस में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें सब इंस्पेक्टर (SI), पुलिस सब इंस्पेक्टर (सशस्त्र), स्टेशन ऑफिसर (अग्निशमन सेवा), और सहायक जेलर जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।

कुल खाली पदों की संख्या

  1. 609 सब इंस्पेक्टर पद
  2. 253 पुलिस सब इंस्पेक्टर (सशस्त्र) पद
  3. 47 स्टेशन ऑफिसर (अग्निशमन सेवा) पद
  4. 24 सहायक जेलर पद

आयु सीमा: 
उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। (आयु में छूट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए लागू है।)

शैक्षिक योग्यता:
आवेदक को ओडिया भाषा में बोलने, पढ़ने और लिखने में प्रवीणता होनी चाहिए। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से ओडिया विषय के साथ हाई स्कूल सर्टिफिकेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ओडिशा पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट- odishapolice.gov.in  पर जाएं।
  • अब "सब इंस्पेक्टर (SI) और अन्य पदों की भर्ती" के लिए अधिसूचना देखें।
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र आदि अपलोड करें।
  • यदि कोई आवेदन शुल्क है, तो इसे ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से भरें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।
jindal steel jindal logo
5379487