Logo
OSSC CHSL Admit Card 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा-2024 का प्रारंभिक एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग कुल 673 पदों को भरेगा। 

OSSC CHSL Admit Card 2024: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा-2024 का प्रारंभिक एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- ossc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इसकी प्रारंभिक परीक्षा 21 जुलाई, 2024 को एक ही सत्र - सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आयोजित हुई। इस भर्ती के माध्यम से आयोग कुल 673 पदों को भरेगा। 

चयन प्रक्रिया
कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल 2024 एग्जाम के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण से गुजरना होगा। प्रीलिम्स, मेन्स और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। वहीं, ग्रुप बी या सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स से गुजरना होगा, उसके बाद मेन्स और डॉक्यूमेंटेशन चरणों से गुजरना होगा। 

परीक्षा पैटर्न
OSSC CHSL Exam पैटर्न में दो मुख्य चरण शामिल हैं: प्राइमरी एग्जाम और मेन एग्जाम। प्रारंभिक परीक्षा OMR-आधारित है, जिसमें 2 घंटे की अवधि के साथ अंकगणित, डेटा व्याख्या, तार्किक तर्क, विश्लेषणात्मक क्षमता, सामान्य मानसिक क्षमता, वर्तमान घटनाएं और कंप्यूटर जागरूकता जैसे विषयों को शामिल करने वाले 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल हैं। मेंन एग्जाम तकनीकी ज्ञान पर केंद्रित एक लिखित परीक्षा है, जो 200 अंकों की रहती है जो 3 घंटे तक चलती है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

  • अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट-ossc.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद Admit Card  पेज खोलने के लिए दिए गए लिंक पर Click करें।  
  • अब अपना आवश्यक login details दर्ज कर सबमिट करें। 
  • उम्मीदवार को एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 
  • अब इसे डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट जरूर लेकर रख लें।
5379487