Logo
OSSSC Forest Guard Recruitment: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रविजनल स्क्रीनिंग लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

OSSSC Forest Guard Recruitment: ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रविजनल स्क्रीनिंग लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी की है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट osssc.gov.in पर शारीरिक परीक्षण का अनंतिम स्क्रीनिंग सूची देख सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से वन रक्षक, वनपाल और पशुधन के दो हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। 

इन पदों पर होगी भर्ती 
बता दें, ओडिशा अधीनस्थ कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की अनंतिम स्क्रीनिंग सूची जारी की है। रिजल्ट PDF प्रारूप में उपलब्ध हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2712 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें से पशुधन निरीक्षक के लिए 719 पद पर भर्ती होगी, वनपाल के लिए 316 पद और वन रक्षकों के लिए 1677 पद भरे जाएंगे।  

ये भी पढ़ें- SSC GD कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन इस दिन होगा जारी, जानें आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता

ऐसे करें डाउनलोड

  • ऑफिशियल वेबसाइट osssc.gov.in पर जाएं।  
  • अब होमपेज पर, 'रिक्रूटमेंट न्यूज' पर जाएं। 
  • अब 'पशुधन निरीक्षक, वनपाल और वन रक्षक के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 शारीरिक परीक्षण अनंतिम स्क्रीनिंग सूची का प्रकाशन' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज PDF फाइल के साथ दिखेगा।  
  • अब रिजल्ट चेक कर इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें।
5379487