Logo
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 की परीक्षा मई 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित हो सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 11,558 नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों पर नियुक्ति की जानी है।

RRB NTPC 2025: अगर आपने भी RRB NTPC 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए बड़ी खबर है!  लाखों अभ्यर्थियों को जिस परीक्षा तारीख का बेसब्री से इंतजार था, वह अब जल्द खत्म होने वाला है।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RRB NTPC CBT 1 की परीक्षा मई 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित हो सकती है। हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से अभी तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि डेट्स किसी भी वक्त घोषित हो सकती हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 11,558 नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट्स को नियमित रूप से चेक करते रहें। एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले और सिटी इंटिमेशन स्लिप दस दिन पहले जारी की जाएगी।

ऐसे करें RRB NTPC 2025 एग्जाम डेट्स चेक:

  • सबसे पहले जाएं RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर।
  • “CEN 05/2024 (Graduate Level)” या “CEN 06/2024 (Undergraduate Level) NTPC CBT 1 Exam Schedule” पर क्लिक करें।
  • अपनी पोस्ट के अनुसार नोटिफिकेशन खोलें – ग्रेजुएट या अंडरग्रेजुएट।
  • वहां से परीक्षा की पूरी डेट शीट देख सकते हैं।
5379487