Logo
RRB Railway Calendar 2024: आरआरबी तकनीशियन के 9000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इसकी अधिसूचना फरवरी 2024 में जारी होगी।

RRB Railway Calendar 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB Railway Calendar 2024 भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर रिलीज कर दिया है। उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbajmer.gov.in पर चेक कर सकते हैं। जारी वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक, सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, गैर तकनीशियन, जेई के पद पर भर्ती की जाएगी। 

RRB की ओर से जारी वार्षिक कैलेंडर के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जनवरी से मार्च 2024 के बीच जारी किया जाएगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। वहीं तकनीशियनों भर्ती की अधिसूचना अप्रैल से जून के बीच जारी होगी।  

आयु सीमा
आरआरबी तकनीशियन के 9000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगा। इसकी अधिसूचना फरवरी 2024 में जारी होगी। ऑनलाइन आवेदन मार्च में शुरू की जाएगी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। रेलवे ने सहायक लोको पायलट पदों के लिए जनरल कैटेगरी के लिए 33 वर्ष तक आयु सीमा निर्धारित किया है। सहायक लोको पायलट के कुल 5696 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। अभ्यर्थी 19 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

कब जारी होगा NTPC का नोटिफिकेशन
बता दें, गैर तकनीकी एनटीपीसी ग्रेजुएट ( ग्रुप 4, 5 और 6), गैर तकनीकी एनटीपीसी स्नातक (स्तर 2 और 3), जूनियर इंजीनियर और पैरामेडिकल कैटेगरी की भर्ती प्रक्रिया जुलाई से सितंबर के बीच होगी। स्तर 1 और मंत्रिस्तरीय और विभिन्न कैटेगरी भर्ती के लिए विज्ञापन अक्टूबर से दिसंबर तक जारी किया जाएगा। 
 

5379487