Logo
MPPSC Exam-2021 Result: मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग (MPPSC) ने प्री लिम्स और मेंस एक्जाम के बाद 22 नवंबर 2023 को परिणाम घोषित किए थे। 27 से 30 मई तक इंटरव्यू हुए। मंगलवार को चयन सूची जारी की।

MPPSC Exam-2021 Result: मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग  (MPPSC) ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा-2021 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। आठ सहायक वन संरक्षक, 42 वनक्षेत्र और प्रोजेक्ट रेंजर के 15 पदों के लिए हुई भर्ती के लिए आयोग ने दो भागों में रिजल्ट तैयार किया है। 87 प्रतिशत पदों पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, जबकि ओबीसी आरक्षण के चलते 13 प्रतिशत पद होल्ड किए गए हैं। 

एमपीपीएससी ने प्री लिम्स और मेंस एक्जाम के बाद गत वर्ष 22 नवंबर को परिणाम घोषित किए थे। 27 से 30 मई तक इंटरव्यू हुए। इस आधार पर लोकसेवा आयोग  ने 87/13 फार्मूले के तहत मुख्य सूची में 87 प्रतिशत उम्मीदवारों के परिणाम घोषित कर दिए। रेंजर के 29, प्रोजेक्ट रेंजर पद के 13 और सहायक वन संरक्षक पद के लिए 7 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

राहुल गुप्ता व देवेंद्र पटेल ने किया टॉप
राज्य वन सेवा परीक्षा  2021 वन क्षेत्रपाल एवं परियोजना क्षेत्रपाल की कटेगरी में राहुल गुप्ता ने 488 में से 361 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। योगेश कुर्मी और कपिल गुर्जर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सहायक वन संरक्षक पद पर 488 में से 369 अंक लेकर देवेंद्र पटेल अव्वल रहे। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 
सबसे पहले MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं। होमपेज के What s New सेक्शन में जाएं। अब  राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। वन क्षेत्रपाल एवं परियोजना क्षेत्रपाल/ सहायक वन संरक्षक की प्राप्तांक सूची/ चयन सूची के लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा। जिसमें अपना स्कोर चेक करें। रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड कर सेव कर सकते हैं। 

5379487