CDS 1 Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS 1) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए, परीक्षा के दिन इसे साथ ले जाना अनिवार्य है।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
यदि आप UPSC CDS 1 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले upsc.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर 'UPSC CDS 1 2025 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'E-Admit Cards for various Examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब CDS 1 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर महत्वपूर्ण निर्देश प्रदर्शित होंगे। इन्हें ध्यान से पढ़ें और प्रिंट आउट ले लें।
- पंजीकरण संख्या या रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना।
- चुने गए विकल्प के अनुसार पंजीकरण संख्या या रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- सभी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।