Logo
मुख्य परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की गई थी। दो पालियों में हुई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एंव दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली थी।

UPSC ESE Interview Schedule 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2024 के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) का शेड्यूल जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।

कुल 617 उम्मीदवारों को किया गया शॉर्टलिस्ट
बता दें, UPSC ESE के लिए साक्षात्कार 7 अक्टूबर से 6 नवंबर तक आयोजित होंगे। यह दो पालियों में यानी सुबह 9 बजे और दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी। Interview के लिए कुल 617 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस दिन हुई परीक्षा
बता दें, मुख्य परीक्षा 23 जून 2024 को आयोजित की गई थी। दो पालियों में हुई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एंव दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चली थी।

शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट-upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध ESE 2024 Interview लिंक पर क्लिक करें।
  • अब इंटरव्यू शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • शेड्यूल चेक कर डाउनलोड कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
5379487