Logo
Parenting Tips: हर पैरेंट्स चाहते हैं कि बच्चा जिंदगी में सफलता हासिल करे। लेकिन कुछ आदतें बच्चों का भविष्य बिगाड़ सकती हैं। इन्हें वक्त रहते सुधारना जरूरी है।

Parenting Tips: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा जिंदगी में हर क्षेत्र में तरक्की करे। इसके लिए पैरेंट्स बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं रखते हैं, हालांकि कई बार अनजाने में ही बच्चों को ऐसी आदतें लग जाती हैं जो उनके भविष्य के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। पैरेंट्स को समय रहते हुए बच्चों की इन आदतों को पहचानकर उसमें सुधार लाना चाहिए। ऐसा न करने पर बच्चे छोटी-छोटी कमियों की वजह से बेहतर जिंदगी जीने से चूक सकते हैं। 

बच्चों की 3 आदतें पहुंचाएंगी नुकसान

अनुशासन - हर पैरेंट्स बच्चे को खूब लाड़-प्यार से बढ़ा करते हैं। सिंगल चाइल्ड होने पर तो ये और भी ज्यादा हो जाता है। हालांकि कई बार जरूरत से ज्यादा लाड़ और प्यार बच्चे को जिद्दी और अनुशासनहीन बना देता है। अगर बच्चा अनुशासित रहना न सीखे तो भविष्य में ये आदत उसका बड़ा नुकसान कर सकती है। हर चीज में सफलता हासिल करने के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: मोबाइल-टीवी देखते हुए ही खाना खाता है बच्चा, 3 तरीके अपनाएं, 7 दिन में छूट जाएगी गंदी आदत

रिश्तों, चीजों की वैल्यू - बच्चे को अगर शुरू से ही अपने आसपास मौजूद रिश्तों और चीजों की वैल्यू न सिखाई जाए तो ये उनके लिए बेहद घातक हो सकता है। उम्र बढ़ने के साथ बच्चे हर चीज की वैल्यू करना बंद कर देते हैं। किसी भी रिश्ते को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि बच्चे की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है किसी चीज की परवाह न करने की आदत भी बढ़ती है जो भविष्य में नुकसान पहुंचाती है। 

उतावलापन - बच्चों को अगर शुरू से धैर्य रखना न सिखाया जाए तो वे हर चीज को लेकर उतावले होने लगते हैं। इसका नतीजा ये होता है कि जल्दबाजी में किया गया हर काम बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है और रिज़ल्ट मनमुताबिक नहीं मिल पाते हैं। बच्चे को चीजों पर फोकस करना और धैर्यपूर्वक सफलता पाने का गुर सिखाना बेहद जरूरी है। अगर बच्चे में हर बात में जल्दबाजी की बुरी आदत हो गई तो ये उसके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे के साथ नहीं बन पा रही बॉन्डिंग? 6 पैरेंटिंग टिप्स करें फॉलो, आपके साथ खुश रहने लगेगा बच्चा

बुरी आदतें समय रहते सुधारें
बच्चों की बुरी आदतों पर पैरेंट्स का समय रहते ध्यान देना जरूरी है। अगर ऐसा न हो तो बच्चों के भविष्य के लिए ये काफी बुरा हो सकता है। पैरेंट्स अपने बच्चों की आदतों पर नजर रखें और अगर उन्हें लगता है कि बच्चा चीजों की परवाह नहीं करता है और डिसिप्लीन में नहीं रहता है तो इसे ऐसा करना सिखाएं। बच्चा अगर कोई भी काम जल्दबाजी में करे तो उसे टोकें और उसे ऐसा करने से होने वाले नुकसान बताएं।

5379487