Logo
Stomach Pain Home Remedies: कई बार फूड पॉइज़निंग या फिर ज्यादा खा लेने की वजह से पेट दर्द हो जाता है। इसे कुछ घरेलू उपायों की मदद से दूर कर सकते हैं।

Stomach Pain Home Remedies: पेट दर्द एक बहुत मुश्किल स्थिति होती है, जिससे निपटने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। हर घर के किचन में पेट दर्द को दूर करने का नुस्खा मौजूद होता है। जी हां, भारतीय किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद रहती हैं जो कि पेट दर्द जैसी समस्याओं को निदान कर सकती हैं। ये घरेलू नुस्खे कई बार काफी असरदार साबित होते हैं। 

पेट दर्द की वजह का कारण फूड पॉइज़निंग, ज्यादा तला गला खा लेना या गैस बनने हो सकता है। ऐसे में किचन में मिलने वाली कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। 

3 चीजों से पेट दर्द में मिलेगा आराम

अदरक का सेवन

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को शांत करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए अदरक के टुकड़े को पानी में उबालें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। अदरक को कद्दूकस करके भी खा सकते हैं।

पुदीने की चाय: पुदीना पाचन को बेहतर बनाने और पेट की गैस को कम करने में मदद करता है। आप पुदीने की पत्तियों को उबालकर चाय बनाकर पी सकते हैं। आप पुदीने की पत्तियों को चबा भी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vitamin D: विटामिन डी की कमी से हड्डियों का होता है बुरा हाल, बिना बुलाए आ जाती हैं 5 परेशानियां

अजवाइन का पानी: अजवाइन पाचन को बेहतर बनाने और पेट दर्द को कम करने में मदद करती है। अजवाइन को पानी में उबालकर पी सकते हैं। अजवाइन को चबा भी सकते हैं।

अन्य उपयोगी उपाय

गर्म पानी: गर्म पानी पीने से पेट की मांसपेशियां शांत होती हैं और पाचन में सुधार होता है।
केला: केला पोटेशियम से भरपूर होता है जो पेट की मांसपेशियों को शांत करने में मदद करता है।
दही: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Piles Home Remedies: पाइल्स की वजह से हो रहा है असहनीय दर्द? 3 घरेलू उपाय आज़माएं, मिलेगी राहत

कब डॉक्टर को दिखाएं?
आपको लगातार पेट दर्द हो रहा है
पेट दर्द के साथ बुखार, उल्टी या दस्त भी हो रहा है
पेट दर्द बहुत तेज हो रहा है
पेट दर्द के साथ आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487