Logo
Relationship Depression: रिलेशनशिप कभी एक जैसी नहीं चलती है। उसमें उतार चढ़ाव आते ही हैं। आपका पार्टनर अगर रिलेशनशिप डिप्रेशन महसूस करे तो उसे तीन तरीकों से इससे उबरने में मदद करें।

Relationship Depression: जिंदगी का हर रिश्ता एक नाजुक डोर से बंधा होता है और इसे जिंदगीभर सही तरीके से निभाना सभी के लिए चुनौती होती है। बात अगर कपल्स की हो तो यहां रिलेशनशिप निभाना और भी पेचीदा हो जाता है। आपकी रिश्तों में होने वाली खींचतान या किसी वजह से आई खटास आपको या आपके साथी को रिलेशनशिप डिप्रेशन का शिकार भी बना सकती है। 

रिलेशनशिप डिप्रेशन की जद में अगर आपका पार्टनर आ गया है तो ये वक्त आप दोनों के लिए ही बेदह अहम और चुनौतीभरा हो जाता है। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखकर आप अपने पार्टनर को इस डिप्रेशन से बाहर निकाल सकते हैं और रिलेशनशिप को दोबारा हेल्दी बना सकते हैं। 

क्या है रिलेशनशिप डिप्रेशन
ये एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें आपका पार्टनर हर वक्त निगेटिव भावनाओं को महसूस करता है। इसका असर मेंटल ही नहीं फिजिकली भी नजर आने लगता है। पार्टनर ऐसी बातों को महसूस करता है जो उसे अंदर ही अंदर काफी परेशान करती हैं, लेकिन वह उसे किसी के साथ शेयर नहीं कर पाता है। 

रिलेशनशिप डिप्रेशन में आने के बाद व्यक्ति हर वक्त दुख महसूस करता है। इसके साथ ही छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन, नाराजी रिलेशनशिप डिप्रेशन के लक्षण हैं। स्थिति अगर गंभीर हो जाए तो व्यक्ति खुद को भी नुकसान पहुंचा सकता है। 

3 तरीकों से डिप्रेशन से पार्टनर को बाहर निकालें

बात करें - आपके पार्टनर को अंदर ही अंदर क्या बात खाए जा रही है, ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। ऐसे में अच्छे माहौल में पार्टनर के साथ अफेक्शन से बातें करें। उन्हें विश्वास में लें और अगर कोई परेशानी हो तो शांत दिमाग से हल निकालने की कोशिश करें। 

साथ होने का दिलाएं यकीन - आपको अगर महसूस होने लगा है कि पार्टनर रिलेशनशिप डिप्रेशन का शिकार हो गया है, तो उसके बिहेवियर पर बारीक नजर रखें। उसे हर बार यह एहसास दिलाने से न चूकें कि आप हमेशा उसके साथ हैं। साथी की बातें ध्यान से सुनें और कुछ गलत भी लगे तो प्यार से समझाएं। 

धैर्य न खोएं - रिलेशनशिप के बिगड़ने का सबसे बड़ा कारण दोनों के बीच धैर्य न होना होता है। पार्टनर डिप्रेशन में हो तो आप अपना पेशेंस न खोएं, वरना इससे रिश्ता सुधरने के बजाय और भी बिगड़ सकता है। अगर पार्टनर से आप ठीक ढंग से बात नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी फीलिंग्स को लिखकर भी बताया जा सकता है। 

5379487