Logo
Yogasana For Constipation: आजकल हर तीसरा आदमी पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहता है। योगासन के जरिए नेचुरल तरीके से इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है।

Yogasana For Constipation: 'योग भगाए रोग', ये जुमला आपने कई बार सुना होगा। जो व्यक्ति योग करता है वो इसकी एहमियत को बखूबी समझता है। योग से न सिर्फ फिट रहने में मदद मिलती है, बल्कि इससे कई ऐसी समस्याओं का भी हल मिल सकता है जो कि लंबे वक्त से चली आ रही है। आजकल कब्ज की समस्या काफी कॉमन हो चुकी है। हमारे आसपास ही बहुत से लोग इस परेशानी से जूझते मिल जाएंगे। कब्ज दूर करने के लिए अगर दवाइयां खा खाकर आप थक चुके हैं तो अब योग का सहारा लें। इसकी मदद से कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। 

कब्ज ऐसी समस्या है जिसके चलते कई गंभीर बीमारियों के पैदा होने का रिस्क बढ़ जाता है। इतना ही नहीं पेट ठीक ढंग से साफ न होने पर किसी काम में मन भी नहीं लगता है। आइए जानते हैं कब्ज दूर भगाने वाले योगासनों के बारे में। 

4 योगासान कब्ज में दिलाएंगे राहत

अंजनेयासन - कब्ज को दूर करने के लिए अंजनेयासन काफी लाभकारी हो सकता है। इसे सीटेड ट्विस्टिंग पोज भी कहा जाता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं, इसके बाद एक पैर आगे और दूसरा पीछे खोलकर खड़े हो जाएं। अब हाथ ऊपर की ओर जोड़कर एक पैर की तरफ शरीर को मोड़े। गहरी सांस लें और फिर दूसरे पैर पर भी ये प्रक्रिया ही अपनाएं। 

हलासन - पेट की समस्याओं को दूर करने में हलासन भी काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों को सीधे रखें। अब पैरों को सिर की तरफ उठाए हुए कमर मोड़ें। कोशिश करें कि पंजे सिर को पार करते हुए जमीन पर टिक जाएं। इस आसन को धीरे-धीरे प्रैक्टिस में लाएं। 

पवनमुक्तासन - पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए पवन मुक्तासन को काफी बढ़िया माना जाता है। इसके लिए पहले पीठ के बल लेटें। इसके बाद दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए हाथों से पकड़ लें और पेट की ओर करते हुए दबाएं। गहरी सांस लें और इस पोज को 20 सेकंड तक होल्ड करें। 

धनुरासन - धनुरासन में शरीर को धनुष की तरह मोड़ना होता है। इसके लिए पेट के बल लेटें और फिर पीठ को मोड़ते हुए बॉडी को उठाते हुए पीछे की तरफ मोड़ें। इसके बाद दोनों हाथों से पैर के पंजे पकड़ने की कोशिश करें। इस आसन को रेगुलर करने से कब्ज की समस्या में काफी आराम मिलता है। 

5379487