Logo
Foods for Weight Gain: आप अगर दुबलेपन से परेशान हैं तो डेली रूटीन में चार फूड्स को खाना शुरू कर दें। ये चीजें आपने वजन को बढ़ाने में मदद करेंगी।

Foods for Weight Gain: कई लोग खूब खाने-पीने के बाद भी दुबले नजर आते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी उनके शरीर पर मोटापा नजर नहीं आता है। मोटे लोगों की तरह ही दुबले लोगों को भी ताने सुनने को मिलते हैं। हालांकि डाइट में कुछ बदलाव कर लिया जाए तो वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दवाओं और मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अपने खान-पान में जरूरी बदलाव कर आप वेट गैन कर सकते हैं। 

वजन बढ़ाने के लिए अपने डेली रूटीन में कुछ फूड्स को हिस्सा बनाना लाभकारी होता है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

वजन बढाने में मदद करेंगे 4 फूड

दूध - हमारे यहां दूध को कम्पलीट फूड यानी संपू्र्ण आहार माना जाता है। दूध में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, कार्ब्स, विटामिंस आदि पाए जाते हैं। शरीर की मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही दूध वजन बढ़ाने में भी मदद करता है। सुबह-शाम दूध पीकर वजन को बढ़ाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Muskmelon Benefits: गर्मी में कब्ज से परेशान हैं तो खाएं खरबूजा, इस फल के सेवन से मिलेंगे 4 बड़े फायदे

चावल - मोटे लोग चावल से परहेज करते हैं क्योंकि इससे तेजी से मोटापा बढ़ता है। वहीं, दुबले लोग अगर चावल खाना शुरू करें तो उन्हें वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। चावल में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है और ये कैलोरी बढ़ाने वाला एक फूड है। चावल में प्रोटीन भी पाया जाता है। 

ड्राई फ्रूट्स - आप अगर दुबलेपन से परेशान हैं तो ड्राई फ्रूट्स खाना शुरू कर दें। ड्राई फ्रूट्स में एंटी ऑक्सीडेंट्स के साथ प्रोटीन होता है। इनमें कैलोरी भी बहुत पायी जाती है जो वजन बढ़ाने का काम करती है। इनमें पाया जाने वाला शुगर कंटेंट भी वजन को बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें: Turmeric Milk Benefits: गर्मी में किन लोगों को नहीं पीना चाहिए हल्दी वाला दूध? जानिए इसके फायदे और नुकसान

रेड मीट - वजन बढ़ाने में रेड मीट भी मदद करता है। आप अगर नॉनवेजिटेरियन हैं तो अपनी डाइट में रेड मीट शामिल करें। इसमें प्रोटीन होता है जो मसल्स मजबूत करता है। इसमें फैट भी बहुत होता है जो वजन को तेजी से बढ़ा सकता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487