Logo
Healthy Eyes Home Remedies: देसी घी के कुछ घरेलू उपाय आंखों की रोशनी बेहतर बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। इससे आंखों की सेहत को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।

Healthy Eyes Home Remedies: आंखों को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। दुनिया की सारी रंगीनियत हमारी आंखों की वजह से ही नजर आती है। आजकल की लाइफस्टाइल के चलते कम उम्र में ही आंखों पर नंबर का मोटा चश्मा चढ़ने लगा है। इसके साथ ही आंखों का नंबर भी बार-बार बढ़ने लगा है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए कुछ एक्सरसाइज़ के साथ सही खान-पान का रखना भी बेहद जरूरी है। देसी घी के कुछ घरेलू उपाय आंखों की रोशनी को बेहतर करने में असरदार साबित हो सकते हैं। 

देसी घी आयुर्वेद में एक अत्यंत महत्वपूर्ण तत्व माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए देसी घी के कुछ घरेलू उपाय।

देसी घी के 4 घरेलू उपाय

घी और शहद का मिश्रण: रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों से लड़ते हैं। घी में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी के लिए आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: Protein Rich Foods: मसल्स मजबूत बनाने में मदद करेंगी 5 शाकाहारी चीजें, अंडे से भी ज्यादा मिलेगा प्रोटीन!

घी और हल्दी: एक चम्मच देसी घी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर आंखों पर लगाएं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आंखों की सूजन और लालिमा को कम करते हैं।

घी और शहद: आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में देसी घी और शहद का घरेलू उपाय असरदार हो सकता है। शहद में ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। देसी घी और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर बनाने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Rice Water: चावल का पानी न समझें मामूली...स्किन और बालों में ला देगा नई चमक! फायदे जान लेंगे तो होंगे हैरान

घी और गर्म दूध: रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीएं। यह आंखों को आराम पहुंचाता है और नींद अच्छी आती है। इससे आंखों के टीशू को रिबिल्ड होने में मदद मिलती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487