Logo
Stomach Worms Home Remedies: कई बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं, इससे उनकी ग्रोथ रुकने लगती है। ऐसी स्थिति में कुछ घरेलू उपाय पेट के कीड़े मारने में असरदार साबित हो सकते हैं।

Stomach Worms Home Remedies: पेट में कीड़े होने की समस्या बहुत से बच्चों में देखी जाती है। कई बार बड़े भी इस परेशानी का शिकार हो जाते हैं। पेट में कीड़े हो जाने पर बच्चे की ग्रोथ रुक जाती है। बच्चा चाहे जितना भी अच्छा खा ले, लेकिन खाया खाना शरीर को नहीं लगता है। इतना ही नहीं पेट में कीड़े होने से बच्चे की भूख पर भी असर पड़ता है। 

आपको भी लगता है कि आपके बच्चे के पेट में कीड़े हो गए हैं तो कुछ घरेलू उपाय आजमाएं। ये होम रेमेडीज़ कुछ ही दिनों में पेट के कीड़ों का खात्मा कर देंगी और बच्चे की तंदुरुस्ती दोबारा लौट आएगी। 

पेट के कीड़े मारने के घरेलू उपाय

अंजीर और जैतून तेल - पेट के कीड़े मारने में अंजीर और जैतून तेल से तैयार घरेलू नुस्खा असरदार होता है। इसके लिए एक कांच के जार में सूखे अंजीर डालें। उसमें जैतून का तेल मिलाएं और मिश्रण को 30-40 दिनों के लिए रख दें। तय समय के बाद इस नुस्खे को रोजाना खाली पेट लें। कुछ ही वक्त में पेट के कीड़ों की समस्या का खात्मा हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Jaggery in Summer: गर्मी में डिहाइड्रेशन रोकने में मदद करता है गुड़, पाचन में भी आता है सुधार, जान लें फायदे और नुकसान

पपीते के बीज - पपीते की तरह ही इसके बीज में भी ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। पपीते के बीज खाने से पेट के कीड़ों को मारने में मदद मिलती है। इस नुस्खे का सेवन कुछ दिनों तक करने से पेट के कीड़े खत्म होने लगते हैं। इस नुस्खे को गर्भवती महिलाओं को आजमाने से बचना चाहिए। 

नीम की पत्तियां - नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इनका नियमित सेवन कई बड़ी शारीरिक समस्याओं से निजात दिला सकता है। पेट में कीड़े होने की परेशानी भी उनमें से एक है। पेट के कीड़ों के खात्मे के लिए नीम की पत्तियों का एक चम्मच रस लें और उसमें समान मात्रा में शहद मिलाकर खाएं। कुछ वक्त में समस्या में आराम मिल जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Bone Health: बूढ़ी हड्डियों में जान ला देंगे ये सफेद बीज, दूध में मिलाकर पीने से शरीर हो जाएगा फौलाद, जान लें 5 फायदे

गुड़ और लहसुन - पेट में कीड़ों की समस्या को दूर करने के लिए गुड़ और लहसुन का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए लहसुन की कच्ची कलियां पीस लें। इसे गुड़ के साथ खाएं तो कुछ ही दिनों में पेट के कीड़ों की समस्या दूर हो जाएगी। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487