Logo
How to Observe Vrat: महाशिवरात्रि पर आपने अगर व्रत रखा है तो फास्टिंग का सही तरीका जान लें। व्रत के दौरान क्या खाना और क्या नहीं, ये जानना भी बेहद जरूरी है।

How to Observe Vrat: महाशिवरात्रि का महापर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। अपने इष्ट को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु इस दिन उपवास रखते हैं और दोनों समय सिर्फ फलाहार ही लेते हैं। उपवास रखने के दौरान फलाहार के लिए सही फूड का चयन बेहद जरूरी होता है, वरना गलत चीजें खाने से इसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। 

आप भी अगर महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे तो इस दौरान सही खान-पान की जानकारी होना जरूरी है, जिससे शरीर स्वस्थ्य रहे और आप आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहें।

व्रत रखने का सही तरीका
आपने अगर महाशिवरात्रि का व्रत रखा है तो इस बात का ध्यान रखें कि आप कम से कम हैवी फूड को खाएं। कोशिश करें कि दिनभर ज्यादा से ज्यादा लिक्विड फूड जैसे जूस, दही से बनी लस्सी या छाछ का सेवन हो। फलाहार के तौर पर मौसमी फलों को खाना सबसे अच्छा होता है। व्रत के दौरान एकसाथ ज्यादा चीजें न खाएं। 

थोड़ा-थोड़ा करके फलाहार लेना ज्यादा सही है। आप अगर पूरा दिन सिर्फ लिक्विड पर रह सकते हैं तो ये सबसे अच्छा रहेगा, लेकिन अगर ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हैं तो बीच-बीच में काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Diabetes: डायबिटीज में कमाल के हैं 5 सुपरफूड, सुबह खाली पेट लेते ही Blood Sugar काबू में आएगी, इनके बारे में जानें

हैवी फलाहार में इन चीजों को खाएं
बहुत से लोग ज्यादा देर तक भूखे नहीं रह पाते हैं, ऐसे में उन्हें व्रत के दौरान भी जोरदार भूख लगती है। आप भी अगर उनमें से ही है और कुछ हैवी फलाहार लेना चाहते हैं तो इसके लिए सिंघाड़े आटे से बना हलवा, पूरी या फिर पराठे खा सकते हैं। इसके अलावा साबूदाना खिचड़ी, मखाने की खीर या दूध से बने उत्पादों का सेवन कर सकते हैं। 

फलाहार में कभी न खाएं 4 चीजें 

तली भुनी चीजें - व्रत के दौरान काफी देर तक खाली पेट रहने के बाद लोग फलाहार करते हैं। ज्यादा देर तक भूखे रहने के बाद तली-भुनी चीजें खाने से डाइजेशन प्रभावित होता है और शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है। 

आलू - फलाहार में ज्यादातर लोग आलू से बनी चीजों को खाना पसंद करते हैं। लेकिन आलू में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च होता है। आप अगर किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो फलाहार में आलू खाना मुश्किल बढ़ा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Bone Health: शरीर में कैल्शियम के साथ इस विटामिन का होना ज़रूरी, नहीं तो खोखली होती जाएंगी हड्डियां, जानें कैसे

कैफीनयुक्त पदार्थ - उपवास के दौरान बहुत से लोग दिन में कई बार चाय या कॉफी पीते हैं। खाली पेट कैफीनयुक्त पदार्थों का सेवन एसिडिटी बढ़ा देता है और इससे पेट और सीने में जलन शुरू हो सकती है। इसके साथ ही खट्टी डकारें, जी घबराना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

प्रोसेस्ड फूड - व्रत के दौरान बाजार में मिलने वाले पैक्ड फूड को खाने से परहेज करें। इन चीजों को लंबे वक्त तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं जो कि शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। 

5379487