Logo
Dates Health Benefits: महिलाओं में पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या आम है। खजूर का सेवन इसमें लाभ पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं खजूर के 5 बड़े फायदे।

Dates Health Benefits: सर्दियों का मौसम खजूर का सेवन करने के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। खजूर स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिंस, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स इसे खास बना देते हैं। महिलाओं के लिए रोज खजूर खाना काफी लाभकारी हो सकता है। खासतौर पर पीरियड्स के दौरान दर्द होने पर इसका सेवन बहुत फायदा पहुंचा सकता है। गर्भवती महिलाओं के नेचुरल लेबर को भी बढ़ावा देने में खजूर मदद करता है।

फाइबर से भरपूर खजूर महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल घटता है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत बनती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाएं रोज सुबह खाली पेट 5 खजूर खाएं तो ये उनके काफी फायदेमंद हो सकता है। ओनलीमायहेल्थ के मुताबिक महिलाओं की कई समस्याए खजूर खाने से दूर हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...

खजूर खाने के फायदे

स्टेमिना, एनर्जी - खजूर के गुणों के बारे में तो सभी जानते हैं। इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है जो कि ज्यादा क्रेविंग को खत्म करने में मदद करती है। इसके साथ ही खजूर में मौजूद पोषक तत्व स्टेमिना बढ़ाने वाले होते हैं। सर्दियों के मौसम में इन्हें खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। 

आयरन - ज्यादातर महिलाओं के शरीर में खून की कमी होती है। खजूर में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में इनका सेवन महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसके साथ ही खजूर में ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बॉडी में ब्लड बनाने में मदद करते हैं। 

हार्ट हेल्थ - खजूर में काफी मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही हार्ट डिशूज़ को हेल्दी बनाए रखने में हेल्पफुल होता है। शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी खजूर असरदार भूमिका निभाता है। 

हड्डियां - कैल्शियम से भरपूर खजूर हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बना देता है। इसमें फास्फोरस समेत अन्य पोषक तत्व भी होते हैं जो बोन्स को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इसमें ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने की कैपेसिटी भी होती है। प्रेग्नेट महिलाओं के बच्चे की हड्डियों के विकास में भी ये मदद करता है। 

पेट - खजूर में फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसे नियमित खाने से गट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। कब्ज की समस्या भी खजूर खाने से दूर हो जाती है। खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इस वजह से ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। 

5379487