Logo
Cucumber Juice: खीरे का जूस सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसे पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। खीरे का जूस ब्लड प्रेशर कम करने के साथ वजन भी घटाता है।

Cucumber Juice Benefits: खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खीरे का सलाद और जूस के तौर पर काफी इस्तेमाल किया जाता है। पेट के लिए रामबाण खीरे का जूस कई बीमारियों को दूर भगाने में मदद करता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए खीरे का जूस पीना बहुत लाभकारी हो सकता है। 

खीरे का जूस इम्यूनिटी बूस्टर होता है और शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है। नियमित खीरे का जूस पीने से शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

खीरे का जूस पीने के फायदे

हाइड्रेशन: खीरे का जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है, इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है जो कि बॉडी को हिडाइड्रेशन से बचाता है। 

इसे भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन घटाने में 5 तरीके करेंगे मदद, 35 की कमर होगी 30 की, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

वजन घटाने में सहायक: खीरे कैलोरी में कम और फाइबर में उच्च होती है, जो आपको भरा हुआ महसूस कराने और कम खाने में मदद करती है।

पाचन तंत्र में सुधार: खीरे का जूस पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। यह कब्ज से राहत दिलाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में सहायक होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद: खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर को कम करता है: खीरे में पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। इसका नियमित सेवन बीपी कंट्रोल में रखता है। 

इसे भी पढ़ें: Bark For Heart: दिल को मजबूत बना देता है इस छाल का पानी, ब्लड शुगर होती है कंट्रोल, जानें 4 बड़े फायदे

खीरे का जूस कैसे बनाएं?
खीरे का जूस बनाने के लिए 2-3 खीरे को धोकर छील लें। उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। एक ब्लेंडर में खीरे के टुकड़े, 1 कप पानी और 1 चम्मच नींबू का रस डालें।
मिश्रण को चिकना होने तक ब्लेंड करें। छानकर ठंडा ठंडा पिएं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487