Logo
Travel In February: फरवरी का महीना कई लोगों के लिए घूमने-फिरने वाला होता है। इस महीने में आप देश की कुछ खास जगहों पर विजिट की प्लानिंग कर सकते हैं।

Travel In February: फरवरी का महीना ज्यादातर लोगों के लिए काफी बिजी रहता है, लेकिन कई लोग अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी घूमने फिरने का वक्त निकाल लेते हैं। आप भी अगर उनमें से हैं और फरवरी में कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ जगहें आपके लिए मुफीद हो सकती हैं। देश की मेट्रो सिटीज़ के आसपास मौजूद इन जगहों पर घूमकर आपको जन्नत सा महसूस होगा। यहां की खूबसूरती आपके दिल को छू जाएगी और हो सकता है इन खूबसूरत जगहों से आपका लौटने का दिल भी न करे। 

हम आपको 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहां फरवरी मिड और एंड में घूमना काफी अच्छा हो सकता है। यहां आपका मूड एकदम फ्रेश हो जाएगा और आपको नई एनर्जी हासिल होगी। 

5 जगहों पर घूमने की बनाएं प्लानिंग

तीर्थन वैली - हिमाचल प्रदेश में स्थित कुल्लू पर्यटकों के बीच काफी फेमस है। कुल्लू जिले में स्थित तीर्थन वैली एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यह प्राचीन तीर्थन नदी के करीब है। दिल्ली NCR के नजदीक रहने वाले लोग यहां घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। ये एक ऐसी जगह है जो अब तक बहुत ज्यादा एक्सप्लोर नहीं हुई है, जो आपके टूर को और भी बेहतरीन बना सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand Travel Tips: फरवरी में देवभूमि उत्तराखंड घूमने का बनाएं प्लान, सुकून ऐसा, लौटने का नहीं होगा मन

जैसलमेर - राजस्थान की गोल्डन सिटी के तौर पर मशहूर जैसलमेर एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां फरवरी में घूमने का अलग ही मज़ा है। ये इलाका शहर की भीड़ से दूर है और एकांत पसंद लोग इस जगह को काफी पसंद करेंगे। यहां डेजर्ट नाइट का आप लुत्फ उठा सकते हैं। शाही हवेलियों के बीच कैंपिंग आपको अलग ही मजा देगी। 

अलीबाग - मुंबई के नजदीक स्थित अलीबाग भी घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां इलाका खूबसूरत बीचेस के लिए काफी लोकप्रिय है। आप अगर समुद्र का किनारा पसंद करते हैं तो यहां जरूर जाएं। यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ ही ऐतिहासिक किलों की विजिट भी की जा सकती है। 

येलगिरी - चेन्नई के करीब मौजूद येलगिरी दक्षिण भारत की एक लोकप्रिय जगह है। यह एक बहुत सुंदर हिल स्टेशन है जो कि 14 छोटे-छोटे गांवों का एक समूह है। यहां के बाग और हरी भरी घाटियां किसी के भी दिल को जीत सकती हैं। यहां आप नेचर ब्यूटी को एन्जॉय कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: नालंदा, बोधगया और राजगीर...बिहार घूमने का प्लान है तो 5 जगह जरूर जाएं, यादगार रहेगा सफर

सुंदर वन - पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदर वन एक शानदार विजिट प्लेस है। सुंदर वन का इको सिस्टम दक्षिण एशिया का नेचुरल वंडर माना जाता है। नेचर लवर्स यहां जरूर आएं। यह इलाका 7 नदियों से घिरा हुआ है और यहां बड़ी संख्या में बंगाल टाइगर देखने को मिलते हैं। 

5379487