Logo
Tourist Places In Ayodhya: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जाने के बाद वहां 5 और स्थानों पर घूमा जा सकता है। जहां जाकर मन को गहरी शांति महसूस होगी।

Tourist Places In Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस विशेष अवसर पर वहां करोड़ों लोगों के पहुंचने की संभावना है। भगवान रामलला के मंदिर के अलावा भी अयोध्या में कई प्रसिद्ध जगहें हैं जहां अगर आप नहीं घूमे तो कुछ अधूरा सा महसूस करेंगे। आप भी अगर अगले कुछ दिनों में अयोध्या विजिट का प्लान बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में 5 जगहों को जरूर शामिल कर लें। इन ऐतिहासिक धार्मिक जगहों पर घूमकर आपको गहन शांति और भक्तिभाव का अनुभव होगा। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

अयोध्या में ज़रूर घूमें 5 जगहें

दशरथ महल - अयोध्या में भव्य राममंदिर में रामलला के दर्शन करने करने के बाद आप दथरथ महल की विजिट कर सकते हैं। मंदिर से कुछ दूरी ही दूरी पर मौजूद दशरथ महल में प्रभु श्रीराम का अपने चारों भाईयों के साथ बचपन गुजरा था। यहां पर एक भव्य आंगन भी है और मंदिर के अंदर राम लला माता कौशल्या की गोद में विराजे नजर आएंगे। 

तुलसी स्मारक भवन - रामचरित मानस के रचियता गोस्वामी तुलसीदास जी की स्मृति में तुलसी स्मारक भवन का निर्माण हुआ है। अयोध्या की फेमस जगहों में से एक है तुलसी स्मारक भवन। यहां वर्तमान में एक बड़ा पुस्तकालय मौजूद है और अयोध्या अनुसंधान संस्थान शोध केंद्र भी यहीं है। यहां आप अयोध्या से जुड़ी साहित्यिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जानकारियों को हासिल कर सकते हैं। 

दंत धावन कुंड - अयोध्या में दंतधावन कुंड हनुमानगढ़ी के पास मौजद है और इसे राम दतौन भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान राम यहां पर अपने दांतों को साफ किया करते थे। इसी कुंड का पानी उपयोग करते थे। 

गुप्तार घाट - राम जन्मभूमि से लगभग 7-8 किलोमीटर दूरी पर गुप्तार घाट स्थित है। कहते हैं कि प्रभु राम जीवन के आखिरी क्षणों में यहां आकर सरयू के जल में अंतर्ध्यान हो गए थे। यहां आप परिवार के साथ डूबते सूरज का नजारा लेने के साथ ही बोटिंग भी कर सकते हैं। 

सरयू नदी - धार्मिक तौर पर जितना महत्व अयोध्या का है, सरयू नदीं भी उतनी ही पुण्यदायिनी मानी जाती है। इस नदी में स्नान के बिना अयोध्या यात्रा अधूरी समझी जाती है। कहते हैं कि सरयू में स्नान से प्रभु राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सारे पाप कर्मों का नाश हो जाता है। 

5379487