Logo
Foods Avoid in Piles: पाइल्स की समस्या काफी गंभीर होता है। सर्दियों के मौसम में ये परेशानी गलत खान-पान से तेजी से उभर सकती है।

Foods Avoid in Piles: पाइल्स यानी बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है।इस बीमारी में असहनीय दर्द झेलना पड़ता है।सर्दी के मौसम में अक्सर पाइल्स की समस्या काफी बढ़ जाती है।इसके पीछे की वजह अक्सर गलत खान-पान बनती है।इसके अलावा खराब लाइफस्टाइल भी पाइल्स की परेशानी में इजाफा करती है।

पाइल्स की समस्या उभरने पर मलद्वार की नसों में सूजन आ जाती है।मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक बहुत से लोगों को पाइल्स होती है लेकिन इसका असर कुछ ही लोगों में दिखता है।पाइल्स के दर्द को उभारने में कब्ज की भूमिका काफी बड़ी होती है।इस परेशानी को बढ़ाने में कुछ फूड्स भी जिम्मेदार होते हैं।

पाइल्स की परेशानी बढ़ाने वाले फूड्स

मैदा - बवासीर की समस्या में मैदा जहर का काम करता है।मैदे से तैयार होने वाली वाइट ब्रेड से दूरी बना लेना चाहिए।मैदे से बनने वाले टोस्ट, बिस्कुटस सैंडविच आदि चीजों का भी सेवन बंद कर देना चाहिए।

चीज़ - बटर या चीज़ का इस्तेमाल पाइल्स दर्द को बढ़ा सकता है। फास्ट फूड या जंक फूड में चीज़ का काफी इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में इनके दूरी बनाने में ही समझदारी है। 

प्रोसेस्ड फूड - जिन लोगों को पाइल्स की समस्या रहती है उन लोगों को प्रोसेस्ड फूड का सेवन बिल्कुल भी नहीं  करना चाहिए। फ्रोजन मील, फास्ट फूड,  पेस्ट्रीज़, फ्रोजन मीट, माइक्रोवेव में बनी चीजों का भी उपयोग नहीं करना चाहिए। 

डेयरी प्रोडक्ट्स - पाइल्स की समस्या उभरने पर डेयरी प्रोडक्ट्स को नहीं खाना चाहिए। दूध या दूध से बनी चीजें पाइल्स की परेशानी में नुकसानदायक होती हैं। इस मौसम में दूध की मिठाइयों को खाने से भी बचना चाहिए. 

फूड, लाइफस्टाइल में करें बदलाव

पाइल्स की परेशानी से राहत देने और कब्ज को दूर करने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खाना चाहिए। हरी सब्जियां, साग, ताजे फल, साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। पाइल्स की समस्या अगर ज्यादा बढ़ गई है तो सिट्ज बाथ काफी असरदार और राहत दिलाने वाली हो सकती है। 

5379487