Logo
Heat Stroke: गर्मी के दिनों में लू लगना एक कॉमन परेशानी है। इस समस्या से बचने के लिए कुछ चीजों का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे हीट स्ट्रोक की आशंका बहुत कम हो जाती है।

Heat Stroke: जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है लू लगने का खतरा उतना ही बढ़ता जा रहा है। तेज धूप के बीच गर्म हवाओं के थपेड़े जब शरीर पर पड़ते हैं तो शरीर तेजी से डिहाइड्रेट होने लगता है और लू लग जाती है। यही वजह है कि घर के बड़े बुजुर्ग गर्मी में लू से बचने के लिए अलग-अलग तरीके बताते हैं। लू से बचाव के लिए शरीर में  पर्याप्त मात्रा में पानी होना जरूरी है। 

इसके साथ ही कुछ चीजों को खाकर या उनके बना जूस पीकर घर से निकला जाए तो लू लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। ये चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। 

5 चीजें हीट स्ट्रोक से करेंगी बचाव

प्याज - गर्मी के दिनों में खूब सारा प्याज खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से लू लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। दरअसल, प्याज में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो कि शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन सनबर्न से भी बचाता है। प्याज की तासीर इतनी ठंडी होती है कि लोग ज्यादा तेज गर्मी पड़ने पर जेब में प्याज रखकर घर से बाहर निकलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Juice: रोजाना पिएं 2 लाल फलों से बना जूस, नस-नस में भर जाएगा हीमोग्लोबिन, 15 दिन में दूर होगी खून की कमी

दही - गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए दही का सेवन काफी लाभकारी होता है। दही पेट की जलन और गर्मी शांत करने का काम भी करता है। दही में पाया जाने वाला कूलिंग एजेंट लू से बचाव करता है और डाइजेशन में सुधार लाता है। 

तरबूज - गर्मी में तरबूज की बहार आ जाती है। ये एक ऐसा फल है जिसमें 92 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। इस फल को खाने के बाद घर से निकलते हैं तो बॉडी डिहाइड्रेट होने का रिस्क काफी कम हो जाता है। जिससे लू से बचाव होता है। तरबूज को सीधा खाया जा सकता है या इसका जूस बनाकर पिया जा सकता है। 

आम पन्ना - कच्चे आम यानी कैरी से बना पन्ना गर्मी के दिनों में लू से बचाव की एक बेहद असरदार रेमेडी है। आम का पन्ना टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। आम पन्ना में ढेरों गुण पाए जाते हैं और ये बॉडी की एनर्जी बढ़ाने के साथ शरीर में पानी कम नहीं होने देता है। 

इसे भी पढ़ें: Aloo Cheela: बेसन या सूजी नहीं बनाएं आलू का चीला, खाते ही बच्चों का बन जाएगा फेवरेट, बार-बार करेंगे डिमांड

पुदीना - पुदीना पत्तियों की तासीर बहुत ठंडी होती है। यही वजह है कि गर्मी में पुदीना की चटनी, पुदीना का जूस पिया जाता है। पुदीना में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि पेट में ठंडक पहुंचाते हैं। साथ ही शरीर का लू से भी बचाव करते हैं। पुदीना का पानी शरीर के विषैले पदार्थ निकालने में भी मदद करता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487