Logo
Cinnamon Tea Benefits: दालचीनी गुणों से भरा हुआ एक मसाला है। इसका खाने में काफी उपयोग किया जाता है। दालचीनी का चाय पीने से शरीर को बेड़े फायदे मिल सकते हैं।

Cinnamon Tea Benefits: दालचीनी भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण मसाला है। ज्यादातर सब्जियों की ग्रेवी बिना दालचीनी के स्वाद में अधूरी सी लगती है। लकड़ी जैसा दिखाई देने वाला ये मसाला गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद औषधीय गुण कई बड़ी बीमारियों में राहत दिलाते हैं। दालचीनी की चाय का सेवन भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। रोजाना दालचीनी की चाय पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहती है। 

दालचीनी की चाय हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होती है। इस चाय को रेगुलर पीने से वजन कम करने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं दालचीनी की चाय पीने के बड़े फायदे और बनाने का तरीका। 

दालचीनी चाय के बड़े फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल में सुधार: डायबिटीज मरीजों के लिए दालचीनी की चाय पीना लाभकारी होता है। दालचीनी ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकती है। जिन लोगों की ब्लड शुगर हाई रहती है वे दालचीनी की चाय रेगुलर पिएं तो जल्द फायदा नजर आ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Fennel Water: सौंफ के पानी में 2 चीजें मिलाकर पिएं, तेजी से घटेगा वजन! 5 बड़े फायदे बना देंगे आपको सेहतमंद

हार्ट हेल्थ में सुधार: दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में दालचीनी की चाय लाभ दिलाती है। दालचीनी कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है, जो दिल संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करती है। 

सूजन कम करना: दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को जोड़ों संबंधी समस्या है उन्हें रेगुलर दालचीनी की चाय पीनी चाहिए। 

वजन घटाने में सहायता: दालचीनी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है। सुबह खाली पेट दालचीनी की चाय पीने से शरीर का एक्स्ट्रा फैट तेजी से कम होने लगता है। जो लोग मोटापे के शिकार हैं उनके लिए दालचीनी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा हो सकता है। 

पाचन, इम्यूनिटी: दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी दालचीनी लाभकारी होती है। दालचीनी की चाय पीने से शरीर को बड़े फायदे मिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: How to Improve Memory: छोटी-छोटी बातें भी भूलने लगे हैं, मेमोरी बढ़ाने के लिए 5 तरीके अपनाएं, जल्द दिखेगा असर

दालचीनी चाय बनाने का तरीका

सामग्री
1 कप पानी
1 दालचीनी की छड़ी
1/2 चम्मच शहद (वैकल्पिक)
नींबू का रस (वैकल्पिक)

बनाने की विधि
एक छोटे बर्तन में पानी उबाल लें। उबलते पानी में दालचीनी की छड़ी डालें। आँच को कम करें और 5-10 मिनट तक पकने दें, या जब तक चाय अपनी पसंद के अनुसार मजबूत न हो जाए। चाय को छान लें और एक कप में डालें। स्वाद के लिए शहद और नींबू का रस मिलाएं (वैकल्पिक)।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487