Logo
Dates Benefits: काजू और बादाम के मुकाबले खजूर सस्ता ड्राई फ्रूट है, लेकिन गुणों के मामले में किसी भी रूप में कम नहीं है। खजूर खाने के 5 फायदे जानते हैं।

Dates Benefits: हेल्दी ड्राई फ्रूट्स का जिक्र आता है तो जेहन में पहला नाम काजू और बादाम का आता है। लेकिन खजूर भी सेहत को फायदा पहुंचाने में किसी मुकाबले कम नहीं है। खजूर में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बॉडी को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। इनमें ढेरों न्यूट्रिएंट्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि पाए जाते हैं। खजूर का नियमित सेवन शरीर में चौंकाने वाले सकारात्मक बदलाव ला सकता है। 

हड्डियों को मजबूती देने के लिए खजूर खाने की सलाद ही जाती है। इसके साथ ही खजूर पाचन को सुधारने का काम भी करता है। हार्ट और स्किन के लिए खजूर का सेवन लाभदायक होता है। 

खजूर खाने के 5 बड़े फायदे

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसके साथ पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Karela Juice: डायबिटीज के लिए रामबाण है करेले का जूस! इस तरीके से बनाकर पिएं; पाएंगे गज़ब के फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाता है: खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज पदार्थ पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है: खजूर में नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। यह थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। सुबह खजूर खाने पर दिनभर एनर्जी का एहसास होता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: खजूर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Gond Katira: शरीर में ठंडक घोल देगा गोंद कतीरा शरबत, इस तरीके से बनाकर पिएंगे तो मिलेंगे बड़े फायदे

त्वचा के लिए फायदेमंद: आप अगर स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं तो खजूर को डाइट में शामिल करें। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487