Logo
Parenting Tips: बढ़ती उम्र के साथ कई बच्चे गुस्सैल होने लगते हैं। ये उनके भविष्य के लिए नुकसान पहुंचाने वाली बात है। पैरेंट्स 5 टिप्स को फॉलो कर बच्चे को शांत रहना सिखा सकते हैं।

Parenting Tips: बढ़ती उम्र के साथ ज्यादातर बच्चे गुस्सैल होने लगते हैं। सिंगल चाइल्ड फैमिली बढ़ने के साथ बच्चों के जिद्दी और गुस्सैल होने के मामले भी बढ़ने लगे हैं। छोटी उम्र में जो बच्चा जिद करता हुआ और गुस्सा करता अच्छा लगता है, उम्र बढ़ने के साथ वो घर के अन्य लोगों को नागवार गुजरता है। ऐसे में ये जरूरी है कि बच्चे को शुरुआत से ही गुस्से पर काबू करना और शांत रहना सिखाया जाए। बात-बात पर गुस्सा होने या रुठने की आदत बच्चे के लिए भविष्य के लिहाज से काफी हानिकारक हो सकती है। 

बच्चे के गुस्से को कंट्रोल करने और बच्चे को शांत रहना सिखाने में कुछ टिप्स मददगार हो सकती हैं। पैरेंट्स घर का वातावरण बदलकर और इन टिप्स को फॉलो कर बच्चे को कूल रहना सिखा सकते हैं। 

बच्चे का गुस्सा कंट्रोल करने के टिप्स

शांत वातावरण बनाएं: जब आपका बच्चा गुस्से में हो तो उसे शांत जगह पर ले जाएं। शोर-शराबे से दूर एकांत जगह उसे शांत होने में मदद करेगी। आसपास के वातावरण का बच्चे के दिलोदिमाग पर काफी असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाना है ज़रूरी, 5 पैरेंटिंग टिप्स करेंगी आपकी मदद; हर चुनौती से निपट लेगा बच्चा

उसकी भावनाओं को समझें: बच्चे को समझाएं कि आप उसकी भावनाओं को समझते हैं। उसे बताएं कि गुस्सा आना ठीक है, लेकिन चीजों को तोड़ना या चिल्लाना ठीक नहीं है। बच्चे के गुस्सा करने के दौरान उसे डांटे या मारे नहीं। 

गहरी सांस लेने के लिए कहें: कई बार बच्चे तनाव की वजह से भी गुस्सा करने लगते हैं। बता दें गहरी सांस लेने से तनाव कम होता है। अपने बच्चे को गहरी सांस लेने के लिए कहें। आप भी उसके साथ गहरी सांस ले सकते हैं।

ध्यान भटकाने वाली गतिविधि: गुस्से से ध्यान हटाने के लिए आप अपने बच्चे के साथ कोई खेल खेल सकते हैं। बच्चे के साथ किताब पढ़ सकते हैं या कोई कहानी सुना सकते हैं। इससे बच्चे का गुस्सा शांत होने लगेगा।

शारीरिक गतिविधि: शारीरिक गतिविधि से तनाव कम होता है। आप अपने बच्चे को दौड़ने, कूदने या खेलने के लिए कह सकते हैं। पर्याप्त मेहनत होने के बाद बच्चे के गुस्से में भी कम आना शुरू हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ाना है आसान, 5 तरीके आएंगे बेहद काम, सबसे सामने खुलकर रखेगा अपनी बात

अन्य उपयोगी टिप्स

  • जब आपका बच्चा शांत हो जाए तो उसकी प्रशंसा करें।
  • जब बच्चा गुस्से में हो तो उसे दंड देने से बचें। इससे उसका गुस्सा और बढ़ सकता है।
  • अगर आप शांत रहेंगे तो आपका बच्चा भी शांत होने की कोशिश करेगा।
  • बच्चों को गुस्सा आना सीखना होता है। धैर्य रखें और उन्हें समझने की कोशिश करें।
5379487