Logo
Popular Hill Stations: अक्टूबर के महीने में फैमिली के साथ घूमने का प्लान है तो 5 हिल स्टेशंस का रुख कर सकते हैं। यहां आकर आपको हर यादगार महसूस होगा।

Popular Hill Stations: अक्टूबर का महीना पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने का सबसे अच्छा समय होता है। ठंडी हवाएं, हरे-भरे पेड़ और शांत वातावरण आपको तनाव से मुक्त करने के लिए एकदम सही हैं। आप अगर परिवार के साथ छोटी छुट्टियां बिताने की प्लानिंग कर रहे हैं तो वीकेंड पर किसी हिल स्टेशन का रुख कर सकते हैं। हिल स्टेशन की विजट कर आप फैमिली के साथ यादगार लम्हे संजो सकते हैं। 

हिल स्टेशन की विजिट फ्रेंड्स के साथ भी की जा सकती है। अगर लंबे वक्त से आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती नहीं कर सके हैं तो अक्टूबर में 5 हिल स्टेशन का रुख करें। यहां आकर आपको पुराने दिनों की मस्ती लौटती महसूस होगी। 

5 हिल स्टेशन पर बिताएं वक्त

शिमला, हिमाचल प्रदेश
शिमला भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। यहां आप मॉल रोड पर घूम सकते हैं, शिमला क्रिसचियन कॉलेज देख सकते हैं, या जाखू मंदिर जा सकते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली एडवेंचर स्पोर्ट्स और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। आप यहां ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, और स्कीइंग कर सकते हैं। रोहतांग पास और सोलंग घाटी यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

इसे भी पढ़ें: Kufri Popular Places: हिमाचल का खूबसूरत हिल स्टेशन है कुफरी, शिमला-मनाली की तरह मिलेंगे दिलकश नज़ारे

मुन्नार, केरल
मुन्नार चाय के बागानों और हरे-भरे पहाड़ों के लिए जाना जाता है। आप यहां चाय के बागानों में घूम सकते हैं, एराविकुलम नेशनल पार्क जा सकते हैं, या बस प्रकृति के बीच शांति का आनंद ले सकते हैं।

दार्जीलिंग, पश्चिम बंगाल
दारजीलिंग चाय, टॉय ट्रेन और कंचनजंगा की चोटी के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां टॉय ट्रेन में सफर कर सकते हैं, टी गार्डन में घूम सकते हैं, और तिब्बती बाजार में खरीदारी कर सकते हैं।

औली, उत्तराखंड
औली स्कीइंग के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है। यहां आप स्कीइंग के अलावा ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। औली से नंदा देवी और दुनागिरी पर्वतों के शानदार दृश्य देखे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Agra Places: आगरा में देखने को है बहुत कुछ, ताजमहल के साथ 6 जगहों की विजिट करें, तारीफ करते नहीं थकेंगे आप

अक्टूबर में इन हिल स्टेशनों की यात्रा क्यों करें?

सुहावना मौसम: अक्टूबर में इन जगहों पर मौसम बहुत सुहावना होता है। न तो बहुत गर्मी होती है और न ही बहुत ठंड।
कम भीड़: पर्यटकों की भीड़ कम होने के कारण आप शांति से इन जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रकृति का आनंद: आप यहां प्रकृति के करीब जा सकते हैं और हरे-भरे पेड़ों, पहाड़ों और नदियों का लुत्फ उठा सकते हैं। 

CH Govt hbm ad
5379487