Logo
Delhi Popular Places: देश की राजधानी दिल्ली घूमने के लिए कम वक्त है तो कुछ प्रमुख जगहों की विजिट करें। यहां आकर दिल्ली की असली रौनक का आपको एहसास हो सकेगा।

Delhi Popular Places: देश की राजधानी दिल्ली पर्यटकों को भी खासा लुभाती है। यहां देश विदेश से आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। कैपिटल की खूबियों के साथ ही इस शहर में अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें हैं जो कि घूमने वालों को अट्रैक्ट करती हैं। घूमने के लिए आपके पास कम वक्त है तो दिल्ली की कुछ जगहों की विजिट जरूर करें। 

इन जगहों पर घूमकर आप इस शहर के स्थानीय कल्चर और ऐतिहासिक महत्व को समझ सकेंगे। दिल्ली इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता का एक अद्भुत संगम है। अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे हैं तो कुछ जगहों को जरूर देखें।

दिल्ली में 5 जगहों पर घूमें

लाल किला
मुगल साम्राज्य का यह शानदार किला दिल्ली का एक प्रमुख आकर्षण है। लाल किला अपनी अद्भुत वास्तुकला, शाही महलों और बागों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप मुगल काल के इतिहास के बारे में जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Chanderi Places: ऐतिहासिक किले, महल..चंदेरी की खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग, यहां 5 जगहें ज़रूर घूमें

कुतुब मीनार
दिल्ली का सबसे ऊंचा मीनार, कुतुब मीनार दुनिया की सबसे ऊंची ईंट से बनी मीनारों में से एक है। यह एक विश्व धरोहर स्थल भी है। कुतुब मीनार के आसपास कई अन्य ऐतिहासिक स्मारक भी हैं।

इंडिया गेट
इंडिया गेट प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को समर्पित है। यह दिल्ली का एक प्रतीक बन चुका है और यहां लोग अक्सर पिकनिक मनाने और टहलने आते हैं। पर्यटकों को इस जगह पर एक बार ज़रूर विजिट करना चाहिए।

लोटस टेम्पल
लोटस टेम्पल अपनी अनूठी कमल के फूल जैसी संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह बहुधार्मिक प्रार्थना स्थल शांति और सद्भाव का प्रतीक है। यहां आपको सभी धर्मों से जुड़े प्रतीक चिन्ह मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Gujarat Places: स्टैचू ऑफ यूनिटी, गिरनार..गुजरात में 7 जगह ज़रूर करें विजिट, भूल नहीं पाएंगे ट्रिप

चांदनी चौक
चांदनी चौक दिल्ली का सबसे पुराना और सबसे व्यस्त बाजारों में से एक है। यहां आपको कपड़े, जूते, गहने, खाने-पीने की चीजें और बहुत कुछ मिलेगा। चांदनी चौक में आपको दिल्ली की सच्ची संस्कृति का अनुभव होगा।

इन जगहों की भी कर सकते हैं विजिट
अक्षरधाम मंदिर
जामा मस्जिद
हुमायूँ का मकबरा
राष्ट्रीय संग्रहालय

CH Govt hbm ad
5379487