Logo
Mount Abu Places: राजस्थान का माउंट आबू हिल स्टेशन बारिश में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आकर कुछ स्थानों पर जरूर विजिट करना चाहिए।

Mount Abu Places: मानसून के दौरान हिल स्टेशन की यात्रा करना एक सुखद अनुभव हो सकता है। आप अगर बारिश के दिनों में फैमिली के साथ हॉलिडे ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो राजस्थान का माउंट आबू एक परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। यहां परिवार के साथ बिताया हुआ वक्त आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमने के लिए भी माउंट आबू एक शानदार जगह है। 

माउंट आबू की खूबसूरती बारिश के दिनों में और भी बढ़ जाती है। यहां के पहाड़, झीलें, खूभसूरत पार्क किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी हैं। राजस्थान के रेगिस्तानी मैदानों में माउंट आबू एक मात्र हिल स्टेशन है। यहां कुछ जगहों की विजिट जरूर करना चाहिए। 

माउंट आबू में घूमने वाली 5 जगहें

दिलवाड़ा जैन मंदिर: माउंट आबू में पर्यटकों के लिए दिलवाड़ा जैन मंदिर घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन जगह हो सकती है। कहा जाता है कि इस मंदिर को 11 से 13 वीं शताब्दी के बीच बनवाया गया था। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर में जटिल नक्काशियां की गई हैं। मंदिर के अंदरूनी हिस्से की दीवारों, खंभों और छतों पर शानदार डिजाइन और पैटर्न बनाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Places: मध्यप्रदेश का 'मिनी गोवा' कहलाती है ये जगह, मानसून है घूमने का परफेक्ट सीजन, जानें खासियत

नक्की झील: आप अगर नेचर लवर हैं तो माउंट आबू आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां की नक्की झील प्रकृति प्रेमियों के लिए खास है। ये झील माउंट आबू की सबसे आश्चर्यजनक जगहों में से एक मानी जाती है। यहां की हरियाली और साफ नीले पानी की झील आपको अलग ही दुनिया का एहसास करा देती है। 

गुरु शिखर: आप अगर माउंट आबू विजिट कर रहे हैं तो यहां गुरु शिखर पर जरूर जाएं। अरावली पर्वत माला का सबसे ऊंचा पाइंट है गुरु शिखर। यह जगह माउंट आबू से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित है। पहाड़ी के शिखर पर भगवान दत्तात्रेय को समर्पित एक मंदिर बना हुआ है। यहां एक विशाल घंटी भी लगी है, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई देती है। 

अचलगढ़ किला: आप अगर ऐतिहासिक जगहों को देखने का शौक रखते हैं तो अचलगढ़ किले पर जरूर जाएं। ये माउंट आबू में देखने वाली एक बेहतरीन जगह है। इस किले का निर्माण 9वीं शताब्दी में परमार वंश के राजाओं द्वारा कराया गया था। यह किला विशाल दीवारों से घिरा हुआ है और इसमें आपको शानदार वास्तुकला दिखाई देगी। किले की चोटी से आपको पूरा हिल स्टेशन दिखाई दे जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Lonavala Places: बारिश में लोनावला की ट्रिप रहेगी बेहद खास, यहां 4 जगहें करें एक्सप्लोर; यादगार बन जाएगी जर्नी

हनीमून पाइंट: माउंट आबू में बहुत से कपल्स हनीमून मनाने भी आते हैं। यहां एक जगह है हनीमून पाइंट, जहां पर न्यूली मैरिड कपल्स विजट कर सकते हैं। ये घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कपल्स के बीच ये काफी पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस भी है। 

5379487