Logo
Iron Deficiency in Women: महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले आयरन की कमी ज्यादा होती है। कई बार ये स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। कुछ संकेतों के नजर आने पर सतर्क हो जाना जरूरी है।

Iron Deficiency in Women: शरीर में खून की कमी कई तरह की बीमारियों की वजह बन सकती है। बॉडी में आयरन कम होने पर एनीमिया की शिकायत भी हो सकती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में खून की कमी के ज्यादा मामले सामने आते हैं।  कई बार महिलाएं खून की कमी की समस्या को हल्के में ले लेती हैं, जिसके चलते स्थिति गंभीर भी हो सकती है। शरीर में खून की कमी होने पर कुछ शुरुआती लक्षण नजर आने लगते हैं। इन लक्षणों के दिखाई देने पर शुरुआत में ही सतर्कता दिखाकर परेशानी को बढ़ने से बचाया जा सकता है। 

हमारे द्वारा सही खान-पान का चयन कर खून की कमी को आसानी से दूर किया जा सकता है। मायो क्लीनिक के मुताबिक जब आयरन रिच फूड का सेवन कम होता है तो महिलाओं में एनीमिया की बीमारी हो सकती है। कुछ संकेतों से समझा जा सकता है कि शरीर में आयरन कमी होने लगी है। 

बहुत ज्यादा थकान-कमजोरी - शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का एक बड़ा लक्षण बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी का महसूस होना होता है। थोड़ा सा भी काम करने पर थकान होने लगती है। ऐसा शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न पहुंचने की वजह से होता है। 

त्वचा के रंग में बदलाव - बॉडी में ब्लड की कमी होने पर आसानी से पहचाना जाने वाला लक्षण  त्वचा के रंग में बदलाव का होता है। खून की कमी होने पर स्किन का कलर पीला पड़ने लगता है। नाखून भी कमजोर होने लगते हैं। 

छाती में दर्द - छाती में दर्द की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसमें शरीर में खून का कम होना भी एक वजह होती है। शरीर में खून कम होने पर हार्ट को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती है और इससे दम फूलने, छाती दर्द की शिकायत होने लगती है। 

भूख न लगना - शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने पर इसका असर भूख पर भी होता है। जिन महिलाओं को सामान्य भूख से कम भूख लगने लगी है या फिर पेट भरा हुआ महसूस होता है तो ये शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। 

चक्कर, सिरदर्द - शरीर में ब्लड कम होने या फिर एनीमिया की शिकायत होने पर अक्सर चक्कर आने और सिरदर्द की शिकायत बनी रहती है। थोड़ा भी काम करने पर शरीर में तनाव महसूस होने लगता है। 

इन फूड्स को डाइट में करें शामिल
आप अगर खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज से ही अपने खान-पान में जरूरी बदलाव कर लें। नॉनवेजिटेरियन लोग खाने में सीफूड, मीट को शामिल कर सकते हैं, वहीं वेजिटेरिन ड्राई फ्रूट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, केला, संतरा, किशमिश, अनार समेत अन्य फ्रूट्स को खाकर आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं। 

5379487