Logo
Year Beginner 2024: दुनियाभर में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। आप भी इस बार न्यू ईयर सेलेब्रेशन यादगार बनाना चाहते हैं तो हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं।

Year Beginner 2024: नए साल की शुरुआत के पहले हर किसी को न्यू ईयर के जश्न का बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग इस वक्त घर में रहने के बजाय किसी खास जगह पर सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। इस बार आप अगर परिवार के साथ नए साल का जश्न यादगार बनाना चाहते हैं तो अपनी छुट्टियां किसी हिल स्टेशन पर एन्जॉय कर सकते हैं। देश में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां बिताई आपकी छुट्टियां यादगार बन जाएंगी। यहां का न्यू ईयर सेलेब्रेशन आपको ताउम्र याद रहेगा। हर कोई चाहता है कि नए साल की शुरुआत नई खुशियों, नई उमंग के साथ हो। आज हम आपको देश के ऐसे 5 हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे जहां न्यू ईयर का जश्न मनाकर आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। 

न्यू ईयर सेलेब्रेशन में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, ऐसे में आप अब भी कम बजट में हिल स्टेशन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कुछ लोगों को घूमना काफी पसंद होता है, उन लोगों के लिए भी हिल स्टेशन पर समय बिताना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

इन हिल स्टेशन पर बिताएं छुट्टियां

ऊटी - तमिलनाडु में स्थित ऊटी काफी फेमस हिल स्टेशन है। यहां देश-विदेश से सैलानी पहुंचते हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलेब्रेशन को यहां खासा एन्जॉय किया जा सकता है। आप अगर हरे-भरे पहाड़ और ग्रीनरी देखने के शौकीन हैं तो ये हिल स्टेशन आपके लिए ही है। यहां का मौसम घूमने के लिहाज से काफी मुफीद रहता है। यहां आप परिवार के साथ काफी एन्जॉय कर सकते हैं। 

मसूरी - ऊटी की तरह ही मसूरी भी अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों की पसंद बनी रहती है। उत्तराखंड में स्थित इस हिल स्टेशन में ज्यादा पर्यटकों के पहुंचने की एक वजह इसका लो बजट ट्रिप होना भी है। मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। यहां नए साल का जश्न मनाना यादगार हो सकता है। 

मनाली - हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली भी एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है। विंटर सीजन में यहां आपको बर्फबारी का मज़ा भी मिल सकता है। परिवार के साथ मनाली का टूर आपके लिए यादगार हो सकता है। यहां न्यू ईयर सेलेब्रेशन भी यादगार बन जाएगा। बर्फ से ढके पहाड़ आपमें नई ऊर्जा भरने का काम करेंगे। 

गुलमर्ग - नए साल में आपको जन्नत का एहसास लेना है तो बैग उठाकर सीधे गुलमर्ग का रुख कर लीजिए। कश्मीर में मौजूद इस हिल स्टेशन से आप इस इलाके की असली सुंदरता का एहसास कर सकते हैं। न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए ये आपकी बेस्ट च्वाइस हो सकता है। यहां ट्रैकिंग, स्कीइंग जैसी चीजों का भी परिवार के साथ लुत्फ उठाया जा सकता है। 

मुन्नार - केरल का मुन्नार भी इन दिनों बतौर हिल स्टेशन पर्यटको के बीच खासा लोकप्रिय हो गया है। यहां की ग्रीनरी और खूबसूरत वादियां काफी लुभाती हैं। यहां के चाय बागान भी सैलानियों के लिए एक अलग अनुभव लाते हैं। यहां आप परिवार के साथ नए साल के जश्न का मज़ा ले सकते हैं। 

5379487