Logo
Protein Rich Foods: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। कई शाकाहारी चीजों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है।

Protein Rich Foods: शरीर को बढ़ती उम्र के साथ मजबूत बनाए रखने के लिए मांसपेशियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। आमतौर पर ये माना जाता है कि ज्यादा प्रोटीन, अंडा या मांस जैसे नॉनवेज फूड्स से ही मिलता है, लेकिन आपको बता दें कि ढेरों ऐसे शाकाहारी फूड्स हैं जिनमें अंडे से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे जिनमें काफी प्रोटीन पाया जाता है। 

शाकाहारी आहार लेने वाले लोगों को कई बार ये कन्फ्यूजन होता है कि आखिर ज्यादा प्रोटीन कैसे हासिल किया जाए। आप भी अगर इस परेशानी से दो-चार हो रहे हैं तो आज से ही कुछ वेज फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना शुरू कर दें। 

प्रोटीन से भरे 5 शाकाहारी फूड्स

दालें: दालें प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत हैं। मसूर दाल, चना दाल, उड़द दाल, मूंग दाल आदि में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। आप इन्हें दाल, सूप, या सब्जी के रूप में बनाकर खा सकते हैं। दालों का नियमित सेवन मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: Rice Water: चावल का पानी न समझें मामूली...स्किन और बालों में ला देगा नई चमक! फायदे जान लेंगे तो होंगे हैरान

सोयाबीन: सोयाबीन प्रोटीन का एक पूर्ण स्रोत है। इसमें सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। सोयाबीन का जो सेवन करता है उसके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं रह पाती है। आप सोयाबीन को टोफू, एडीमैमे, सोया मिल्क आदि के रूप में खा सकते हैं।

बादाम: ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा बादाम लोकप्रिय है। इसमें ढेरों गुण हैं जो बादाम को खास बनाते हैं। बादाम प्रोटीन के साथ-साथ स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिजों से भी भरपूर होती है। आप इन्हें नाश्ते में या स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।

कद्दू के बीज: कद्दू का सेवन पाचन को सुधारने में मदद करता है। इसी तरह कद्दू के बीज भी काफी गुणकारी होते हैं। कद्दू के बीज प्रोटीन, जिंक और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं। आप इन्हें सलाद, दही या दाल में डालकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Saunf ki Chai: सौंफ की चाय पिएंगे तो घट जाएगा वज़न! ओरल हेल्थ में आएगा सुधार, बड़े फायदे कर देंगे हैरान

ब्रोकली: ब्रोकली एक क्रूसिफेरस सब्जी है जो प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी से भरपूर होती है। आप इसे भाप में पकाकर या सलाद में डालकर खा सकते हैं। विदेशी सब्जी होने के बावजूद अपने शानदार गुणों की वजह से ब्रोकली बेहद लोकप्रिय हो गई है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487