Logo
Yogasana for Stress: बैचेन मन को शांत करने के साथ तनाव दूर करने में कुछ योगासन मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 योगासन के बारे में।

Yogasana for Stress: भारत के लोगों द्वारा सदियों से योगासनों का अभ्यास किया जाता रहा है। योगासन भारत में इजाद होने के हजारों वर्ष पूर्व के प्रमाण भी मिलते हैं। योगासन हमारे शरीर से बीमारियों को दूर भगाने में मदद करते हैं। अलग-अलग तरह के योगासनों का अभ्यास शरीर को अलग-अलग लाभ पहुंचाता है। तनाव दूर करने में भी कुछ योगासन मदद करते हैं। 

आप अगर मन को बैचेन महसूस करते हैं या फिर थोड़ी सी बात पर तनाव में आ जाते हैं तो 5 योगासनों का अभ्यास करें। इन योगासनों की प्रैक्टिस से तनाव को काबू में करने में मदद मिल सकती है। 

5 योगासन रखेंगे स्ट्रेस फ्री

अनुलोम विलोम प्राणायाम: यह प्राणायाम तनाव को कम करने और मन को शांत करने में बहुत प्रभावी है। इसे करने के लिए दाहिने नाक से सांस लें और बाएं नाक से छोड़ें। फिर बाएं नाक से सांस लें और दाहिने नाक से छोड़ें। इसे कुछ मिनट तक करते रहें।

इसे भी पढ़ें: Yogasana For Hairs: बालों को मजबूत बना देंगे 5 योगासन! सीखें अभ्यास का तरीका, सेहत को मिलेंगे बड़े फायदे

त्रिकोणासन: यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है। इसे करने का तरीका है कि  पैरों को कूल्हे की दूरी पर फैलाएं। दाएं पैर को 90 डिग्री पर मोड़ें और बाएं पैर को सीधा रखें। दाएं हाथ को जमीन पर रखें और बाएं हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर दूसरी तरफ दोहराएं।

भुजंगासन (कोबरा पोज): यह आसन पीठ दर्द को कम करता है और तनाव को दूर करता है। इसके अभ्यास के लिए  पेट के बल लेट जाएं। हाथों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे ऊपर उठें। कुछ सेकंड के लिए इस स्थिति में रहें और फिर वापस नीचे आ जाएं।

शवासन: यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से आराम देता है। इसकता अभ्यास करना चाहते हैं तो सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। आंखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। शरीर के हर हिस्से को आराम दें।

चंद्रासन: यह आसन मन को शांत करता है और तनाव को कम करता है। इसे करने का तरीका है कि वज्रासन में बैठ जाएं। आंखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। अपनी नाभि पर ध्यान केंद्रित करें।

इसे भी पढ़ें: Yogasana: मोटापा कम करने में मदद करेंगे 4 योगासन, तेजी से कटने लगेगा फैट! इस तरीके से करें अभ्यास

ध्यान रखें

  • योग करने से पहले किसी योग विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
  • योग को खाली पेट या भोजन के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए।
  • योग करते समय आरामदायक कपड़े पहनें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487