Logo
Parenting Tips: बच्चे के साथ ठीक तरह से पैरेंट्स की बॉन्डिंग न होने पर ऐसे बच्चे मायूस रहने लगते हैं। बच्चों को खुश रहने के लिए आप कुछ पैरेंटिंग टिप्स आजमा सकते हैं।

Parenting Tips: हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा हर दम खुश रहे। हालांकि कई बार पैरेंट्स की सख्ती या फिर उन्हें वक्त कम दे पाने की आदत बच्चों को मायूस कर देती है। धीरे-धीरे बच्चे खुश होना भूल जाते हैं। इतना ही नहीं पैरेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग भी कमजोर होने लगती है। ऐसे बच्चों का आत्मविश्वास कम होने लगता है और जिंदगी में सफलता हासिल करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। 

आपको भी लग रहा है कि बच्चा आपसे दूर-दूर रहने लगा है और पहले जैसी खुशी उसके चेहरे पर नहीं दिखाई दे रही तो अलर्ट हो जाएं। बच्चों को खुश रखने के लिए कुछ पैरेंटिंग टिप्स अपनाएं। इससे आपकी बच्चे के साथ बॉन्डिंग भी स्ट्रॉन्ग होगी। 

बच्चे को खुश रखने के टिप्स

प्यार दिखाएं दिखाएं - बच्चे पर प्यार लुटाना हर पैरेंट्स का अधिकार है, आप इसे ज़ाया न करें। अपने बच्चे को गले लगाएं और उन्हें बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। उनकी बात ध्यान से सुनें और उनकी भावनाओं को समझें। उनके साथ समय बिताएं और उनकी रुचि वाली गतिविधियों में भी शामिल हों। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: मोबाइल-टीवी देखते हुए ही खाना खाता है बच्चा, 3 तरीके अपनाएं, 7 दिन में छूट जाएगी गंदी आदत

सुरक्षा और स्थिरता महसूस कराएं - अपने बच्चे के लिए एक सुरक्षित और प्यार भरा वातावरण बनाना हर पैरेंट्स की जिम्मेदारी है। खुद एक रूटीन बनाए रखें और उसका पालन करें। अपने बच्चे से आप क्या उम्मीद रखते हैं उन्हें ये बताएं और उनकी हदें भी समझाएं। 

बच्चे का उत्साह बढ़ाएं -  अपने बच्चे की उपलब्धियों की हमेशा सराहना करें, चाहे वे कितनी भी छोटी क्यों न हों। इससे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। बच्चों को नई चीजों को आजमाने और सीखने के लिए हौसला बढ़ाए। 

इंडिपेंडेंट बनाएं - अपने बच्चे को उम्र के हिसाब से काम दें, जिससे उनमें खुद ही निर्णय लेने और समस्या हल करने की क्षमता पैदा हो सके। उन्हें स्वतंत्र विचार करने और अपनी राय रखने के लिए कहें। 

इसे भी पढ़ें: Parenting Tips: सिंगल चाइल्ड की परवरिश है मुश्किल काम? 5 पैरेंटिंग टिप्स करें फॉलो, बेहतर इंसान बनेगा बच्चा

खेलकूद में शामिल करें - अपने बच्चे के साथ खेलें और उनकी फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान दे। उन्हें क्रिएटिनव एक्टिविटीज़ में शामिल होने दें, जैसे कि आर्ट्स, संगीत या डांस। इससे बच्चे के व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव नजर आने लगेगा।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं - अपने बच्चे की सेहत का खास ख्याल रखें, उसे पौष्टिक भोजन खिलाएं। उन्हें पर्याप्त नींद लेने के लिए कहें। बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें और उन्हें आउटडोर एक्टिविटीज के लिए कहें।

5379487