Logo
Tea Side Effects: ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है। कई लोग दिनभर में 10-12 कप तक चाय पी जाते हैं। ज्यादा चाय पीने से शरीर में कई शारीरिक परेशानियां शुरू हो सकती हैं।

Tea Side Effects: हमारे यहां चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोगों को किसी भी वक्त चाय दे दो वे उसे बड़े चाव से पी लेते हैं। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही बेड टी के साथ होती है। चाय अगर सीमित मात्रा में पी जाए तो ठीक है, लेकिन अगर दिन में आप कई बार चाय पीते हैं तो ये आपको लंबे वक्त में बड़ी शारीरिक परेशानियों का शिकार बना सकती है। 

ज्यादा चाय पीने से नींद संबंधी समस्याएं शुरू होने के साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां भी होने लगती हैं। अधिक मात्रा में चाय का सेवन हड्डियों को भी कमजोर कर सकता है। जानते हैं चाय पीने के नुकसान। 

चाय पीने से बढ़ सकती हैं 6 समस्याएं

नींद की समस्या: सामान्य लोगों के मुकाबले ज्यादा चाय पीने वाले लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं अधिक हो सकती हैं। चाय में कैफीन होता है जो एक उत्तेजक है। अधिक मात्रा में कैफीन लेने से नींद न आना, बेचैनी और चिंता जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Protein Rich Foods: मसल्स मजबूत बनाने में मदद करेंगी 5 शाकाहारी चीजें, अंडे से भी ज्यादा मिलेगा प्रोटीन!

पाचन संबंधी समस्याएं: आप अगर पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो चाय पीना सीमित कर दें। चाय में मौजूद टैनिन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है। इससे एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आयरन की कमी: जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं उनके शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन आंतों में लोहे के अवशोषण को कम कर सकता है। इससे एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है।

हड्डियों का कमजोर होना: चाय में कैफीन और ऑक्सालेट्स होते हैं जो कैल्शियम के अवशोषण को कम कर सकते हैं। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर: ज्यादा चाय का सेवन आपके दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा चाय पीने से ब्लड प्रेशर हाई होने लगता है। इसके चलते दिल की कार्यप्रणाली पर असर पड़ने लगता है। यह हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Rice Water: चावल का पानी न समझें मामूली...स्किन और बालों में ला देगा नई चमक! फायदे जान लेंगे तो होंगे हैरान

चिंता और तनाव: ज्यादा चाय पीने से नींद से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। इसके चलते तनाव और एंजाइटी भी बढ़ने लगती है। लंबे वक्त तक ये स्थिति रहने पर गंभीर मानसिक और शारीरिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487