Logo
Ajwain in Wheat Flour: गेहूं के आटे में अगर अजवाइन मिलाकर रोटियां बनायी जाएं तो ये शरीर को बहुत फायदा पहुंचाती है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होकर बड़े फायदे मिलते है।

Ajwain in Wheat Flour: अजवाइन  एक ऐसा मसाला है जो पेट के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाने में मदद करता है। आप अगर गेहूं के आटे की रोटियां बनाकर खाते हैं तो उसमें अजवाइन मिलाकर खाएं, इससे कुछ ही दिनों में शरीर को कई फायदे मिलते नजर आ सकते हैं। हमारे यहां लगभग सभी घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनती हैं, रोटियां का पूरा पोषण हासिल करने के लिए उसमें अजवाइन मिलाना लाभकारी हो सकता है। 

छोटा सा दिखने वाला मसाला अजवाइन कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। जब इसे गेहूं के आटे में मिलाया जाता है, तो रोटियों का स्वाद बढ़ने के साथ-साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं गेहूं के आटे में अजवाइन मिलाने के फायदे। 

आटे में अजवाइन मिलाने के फायदे

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है: अजवाइन में एंटीस्पस्मोडिक गुण होते हैं जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Liver Health: 5 संकेत बताते हैं कमजोर होने लगा है लिवर, इस तरह बनाएं इसे दोबारा मजबूत; हेल्थ में तेजी से होगा सुधार

सूजन कम करता है: अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सर्दी-खांसी में लाभदायक: अजवाइन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अजवाइन की भाप लेने से भी राहत मिल सकती है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है: अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से बचाते हैं। अजवाइन वाली रोटियां खाने से संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है। 

इसे भी पढ़ें: Peanuts Benefit: रोज़ 1 चम्मच खाएं मूंगफली दाने, ब्लड शुगर आएगी काबू; दिल होगा मजबूत, 5 फायदे कर देंगे हैरान

वजन घटाने में सहायक: अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और भूख को कम करने में मदद कर सकता है। इससे शरीर में पैदा होने वाली अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। जिससे वजन घटाने में हेल्प हो सकती है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487