Logo
Anant-Radhika Wedding: उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लिए। आज अंबानी परिवार ने आशीर्वाद समारोह रखा है।

Anant-Radhika Wedding: एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार रात शादी के बंधन में बंध गए। इस ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम, विश्व राजनेता, तकनीकी सीईओ और अमेरिकी रियलिटी शो के सितारे समेत कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। बारात अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म हुई। इसके बाद रात करीब 11 बजे सात फेरे व अन्य रस्में हुईं। आज शनिवार (13 जुलाई) को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है।

Live Updates:-

राधिका की पहली तस्वीर, हाथों में सजा दिखा लाल चूड़ा

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और योग गुरु बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण भी अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचे।

दूल्हे अनंत को बारात के लिए तैयार होते समय परिवार के सदस्यों द्वारा पारंपरिक 'साफा' बांधा गया।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शादी में शामिल हुईं। बता दे कि दीपिका प्रेग्नेंट है।

अनंत और राधिका की शादी कार्यक्रम में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा डांस करते आई नजर

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर अपनी पत्नी चेरी ब्लेयर के साथ मुंबई में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हुए।

दूल्हे राजा अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सेहरा सजा कर डांस करते नजर आ रहे हैं। 

अभिनेता शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और अभिनेता रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।

अभिनेता सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान, क्रिकेटर केएल राहुल, अभिनेता अथिया शेट्टी, अहान शेट्टी, सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंचे।

गायक हार्डी संधू ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नाचते नजर आए।

फिल्म निर्देशक-निर्माता करण जौहर, अमेरिकी फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचीं।

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अंबानी परिवार बारात लेकर पहुंच गया है। दूल्हे राजा बने अनंत का पहला लुक सामने आया।

बेटे की शादी में नीता अंबानी ढोल पर थिरकती नजर आई। उन्होंने "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" पर डांस  किया।

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए जियो वर्ल्ड सेंटर में धीरे-धीरे करके सेलेब्स का मेला जमने लगा है। वहीं जॉन सीना, जैकी श्रॉफ, अनन्या पांडे, सारा अली खान, इब्राहिम समेत सितारे वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। 

वहीं एंटीलिया से ढोल-नगाड़ों और सजी-धजी कार के साथ अनंत की बारात लेकर अंबानी परिवार जियो वर्ल्ड सेंटर के लिए निकल गए हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

एंटीलिया में ढोल-नगाड़ों के साथ अनंत अंबानी की शादी का जश्न शुरू हो गया है। बस थोड़ी देर में उनकी बारात एंटीलिया से निकलने वाली है। सबसे पहले अनंत अंबानी के सिर पर सेहरा बंधेगा।  

 अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए जॉन सीना भी मुंबई पहुंचे हैं। 

  • इस ग्रेंड वेडिंग के लिए 'कैलम डाउन' सिंगर रेमा मुंबई पहुंचे। इस दौरान वह काली हुडी पहने अपनी कार की ओर जाते नजर आए।  

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी में शामिल होने के लिए बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ मुंबई पहुंचे। उनके साथ तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव भी नजर आईं। 
 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कपल की शादी में शिरकत करने के लिए मुंबई लौटे हैं। 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए ओरी की दोस्त और अमेरिकन ज्वैलरी इंफ्लूएंसर जूलिया हैकमैन भी मुंबई पहुंच चुकी हैं। वहीं ईशा अंबानी ने उनका वेलकम किया। 

इसके अलावा कपल की ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन भी भारत पहुंचे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी कार में बैठने और गाड़ी चलाने से पहले पैपराज़ी की ओर हाथ भी हिलाया। 
 

अमेरिकी हसीनाएं किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लो अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने के लिए बीती रात मुंबई पहुंची हैं। इस दौरान दोनों बहनों की ग्लैम अवतार पर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। 

 अनंत-राधिका की इस ग्रेंड वेडिंग में शामिल होने के लिए गुरुवार रात सैमसंग के चेयरमैन ली जाए-योंग भी इंडिया पहुंचें।  

इसके अलावा अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के लिए पूर्व पूर्व ब्रिटिश पीएम टोनी ब्लेयर मुंबई पहुंचे है। 

जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे अनंत और राधिका
आपको बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे और ये शादी पारंपरिक हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। वहीं तीन दिवसीय शादी समारोह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। इस ग्रैंड वेडिंग में देश-दुनिया के फिल्म, क्रिकेट, बिजनेस और राजनीति जगत की नामी हस्तियों की झलक देखने को मिलने वाली है। 

खास मेहमानों के लिए 100 से ज्यादा प्राइवेट जेट इस्तेमाल होंगे
वहीं खास मेहमानों को मुंबई ले जाने के लिए जाने के लिए तीन फाल्‍कन-2000 जेट किराए पर लिए गए हैं। इसके अलावा पूरे समारोह में 100 से अधिक प्राइवेट जेट इस्तेमाल किए जाएंगे। अंबानी परिवार ने आईटीसी, द ललित और ताज जैसे आसपास के सारे होटलों को बुक कर लिया है। इस वजह से रूम काफी महंगे हो गए हैं। 

बनारस पर आधारित है थीम
कपल की शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है। बनारस की परंपरा, कला शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों के जरिए सेलिब्रेट किया जाएगा। शुक्रवार के समारोह की शुरुआत बारात से होगी और बाराती दोपहर 3 बजे एकत्रित होंगे। वहीं सबसे पहले साफा बांधने की रस्म होगी। इसके बाद मिलनी की रस्म होगी और फिर रात 10:30 बजे वरमाला की रस्म होगी। इसके अलावा लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 11:04 बजे से शुरू होगी। हलांकि, मेहमानों के लिए पारंपरिक ड्रेस कोड रखा गया है। 

5379487