Logo
Bael Sharbat ke Fayde: बेल के फल से बना शबरत सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। ये पेट की गर्मी शांत करने के साथ पाचन सुधारता है। इस शरबत को पीने के बड़े फायदे हैरान करने वाले हैं।

Bel Sharbat ke Fayde: बेल का शरबत तो आपने कई बार पिया होगा, लेकिन क्या इसके खास गुणों के बारे में जानते हैं। बेल के फल में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं, यही वजह है कि ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल फल के खास गुणों की वजह से ही आयुर्वेद में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। बेल के फल में प्रचुर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। 

बेल का सेवन पाचन तंत्र में सुधार लाता है। इसके साथ ही हार्ट को हेल्दी बनाने में भी मदद करता है।  बेल का शरबत नियमित तौर पर पीने से बॉडी को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

बेल का शरबत पीने के बड़े फायदे

पाचन तंत्र के लिए वरदान: बेल का शरबत पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट में होने वाली सूजन को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Saunf ke Fayde: कमर की चर्बी घटा देंगे सौंफ के बीज! पाचन में भी लाएंगे सुधार, 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

इम्यूनिटी बढ़ाता है: बेल में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, उन्हें बेल का शरबत पीना चाहिए।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: बेल का शरबत कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसमें पाई जाने वाली प्रॉपर्टीज बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाती है। इससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 

त्वचा के लिए लाभकारी: बेल का शरबत त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह मुहांसों और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाकर चमक लाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: Peanuts Benefits: वजन घटाने के लिए इस तरीके से खाएं मूंगफली, कोलेस्ट्रॉल भी होने लगेगा कम! 5 बड़े फायदे मिलेंगे

बेल का शरबत कैसे बनाएं?
बेल का शरबत बनाना काफी सरल है। इसके लिए सबसे पहले बेल को काट लें। इसके बाद अंदर का गूदा एक बाउल में निकाल लें। अब गूदे को मिक्सर जार में डालें। इसमें जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं और ब्लेंड कर लें। गूदा अच्छी तरह से ब्लेंड हो जाने के बाद इसे छानकर एक गिलास में निकाल लें। अब शरबत में थोड़ी सी चीनी या शहद डालकर मिलाएं। स्वादिष्ट और पोषण से भरा बेल का शरबत पीने के लिए तैयार हो गया है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487