Fitness Tips: क्या आप एक व्यायाम से शरीर को लचीला, मजबूत और ऊर्जावान बनाना चाहते हैं। तो चक्रासन (Wheel Pose) आपके लिए बेहतरीन योगासन हो सकता है। यह न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक शांति देता है। लेकिन कुछ लोगों को ये पता नहीं होता कि, आखिर इसे कितनी देर तक करना चाहिए। इसलिए आइए जानते हैं चक्रासन के अद्भुत फायदे और इसे करने के लिए कितना वक्त लगता है।
चक्रासन करने के फायदे
- चक्रासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत बन जाती है। यह पीठ दर्द को कम करने में भी मदद करता है।
- यह योगासन हाथ, पैर, पीठ, पेट और कंधों को स्ट्रेच करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- अगर आप मोटापे से परेशान हैं, तो चक्रासन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
- यह आसन दिमाग को भी शांत करता है। यानी इसे करने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे मानसिक शांति बनी रहती है।
- इस योगासन से पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
इसे भी पढ़े: Fitness Tips: पैरों की मजबूती के लिए कितने घंटे तेज चलना चाहिए? हड्डियां और मसल्स दोनों को मिलेगा फायदा
चक्रासन कितनी देर करना चाहिए?
- अगर आप इसकी शुरूआत कर रहे हैं तो 10-15 सेकंड तक इस आसन को करें।
- अगर आप अनुभवी हैं तो रोजाना 30 सेकंड से 1 मिनट तक कर सकते हैं।
- इसे करने से पहले वार्मअप करें जरूर करें।
- अगर आप इसे सुबह के वक्त करेंगे ज्यादा फायदा मिलेगा।
चक्रासन करने का सही तरीका
- सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं और दोनों पैरों को मोड़कर घुटनों को ऊपर करें।
- हथेलियों को कंधों के पास रखें और कोहनियों को मोड़ें।
- धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
- पैरों और हथेलियों के सहारे पूरे शरीर का वजन संतुलित करें।
- अपनी क्षमता के अनुसार इस स्थिति में बने रहें और फिर धीरे-धीरे वापस आ जाएं।
(Disclaimer): अगर आप शरीर को मजबूत, लचीला और ऊर्जावान बनाना चाहते हैं, तो चक्रासन को हर रोज करें। हालांकि हाई ब्लड प्रेशर, ज्यादा पीठ दर्द या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को इसे करने से बचना चाहिए या फिर डॉक्टर की सलाह लेकर करना चाहिए।