Logo
Broccoli Health Benefits: फूलगोभी के परिवार से आने वाली विदेशी सब्जी ब्रोकली में ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके पोषण के बारे में।

Broccoli Health Benefits: फूलगोभी की तरह दिखने वाली हरे रंग की सब्जी ब्रोकली के नाम से पहचानी जाती है। विदेशों से चलकर भारत आई ब्रोकली को खाने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। स्वाद के साथ ही पोषण के मामले में भी इस सब्जी का कोई तोड़ नहीं है। ब्रोकली में पोषक तत्वों की भरमार है और ये शरीर को स्वस्थ्य रखने में असरदार भूमिका निभा सकती है। ब्रोकली के गुणों का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें संतरे के मुकाबले लगभग दोगुना विटामिन सी होता है और दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है। 

ब्रोकली का सेवन करने से उसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में अन्य सब्जियों की तुलना में जल्दी एब्जॉर्ब हो जाते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट पूजा पलरीवाला ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ब्रोकली के फायदों के बारे में बताया है। 

संतरे, दूध से ज्यादा ताकतवर
न्यूट्रिशनिस्ट पूजा पलरीवाला इंस्टा पोस्ट में लिखती हैं 'ब्रोकली में संतरों की तुलना में दोगुना विटामिन सी होता है और दूध के बराबर कैल्शियम पाया जाता है। साथ ही, इसके न्यूट्रिशंस शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाते हैं। ये सब्जी अपने न्यूट्रिशनल पावर की वजह से सबसे अलग खड़ी दिखती है और ये जरूरी मिनरल्स और विटामिंस का पावर हाउस भी है। जो कि ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतर है। ब्रोकली को डाइट में शामिल कर आप अपने न्यूट्रिशनल इनटेक को काफी बूस्ट कर सकते हैं।'

क्या जल्दी एब्जॉर्ब होती है ब्रोकली
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ब्रोकली को जल्दी ऑब्जर्ब होने का दावा किया जाता है, लेकिन ये शरीर के कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। ब्रोकली में डाइटरी फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि डाइजेशन को सुधारने में अहम रोल निभाता है, लेकिन इससे न्यूट्रिएंट्स एब्जॉर्ब्शन डायनामिक्स को प्रभावित होते हैं. 

5379487