Logo
आजकल बदलती लाइफस्टाइल का असर सीधे आपकी त्वचा पर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आप चेहरे की खोई हुई रौनक को वापस पा सकती हैं।

Skin Care At Home: आजकल बदलती लाइफस्टाइल और बदलते मौसम का असर सीधे आपकी त्वचा पर पड़ता है। इससे स्किन की जुड़ी कई समस्या भी शुरू हो जाती हैं। लेकिन भागदौड़ की जिंदगी में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। जिससे चेहरे पर काले दाग-धब्ब निकलने लगते हैं। 

वहीं इन काले दाग-धब्बों की वजह से आपके चेहरे की सुंदरता भी कम होने लगती है। ऐसे में आज हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। जिसे आप अप्लाई करके अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं इसे लगाने का तरीका...

बेसन के फायदे
चेहरे की खोई हुई रौनक को वापस पाने के लिए आप किचन में रखे हुए बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन में कई सारे गुण और प्रोटीन पाए जाते हैं। जो सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं बेसन की मदद से त्वचा के कालेपन को दूर भगाया जा सकता है।  

बेसन के फेस पैक बनाने की सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

बेसन के पैक इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें और उसमें दही और नींबू का रस मिलाएं।
  • फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और करीब 10 मिनट बाद अपने फेस को धो ले।
  • इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें। 

बेसन, रोज वाटर और सरसों के तेल का पैक बनाने की सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच रोज वाटर
  • 1 चम्मच सरसों का तेल

इसे इस्तेमाल करने का तरीका  

  • बेसन, रोज वाटर और सरसों के तेल का पैक बनाने के लिए एक कटोरी में बेसन लें।
  • उसमें रोज वाटर और सरसों का तेल मिलाएं और इन तीनों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बनाएं।
  • पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और फिर लगभग 10-15 मिनट बाद इसे धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को अच्छे से मॉइस्चराइज कर लें।
5379487