Logo
Dhanteras 2024 : धनतेरस को धनत्रयोदशी कहा जाता है। इस मौके पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन इस दिन आप सिर्फ इन 5 चीजों को खरीदकर भी अपने घर में बरकत ला सकते हैं।

Dhanteras 2024: धनतेरस को धनत्रयोदशी कहा जाता है। इस दिन से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव दिवाली की शुरुआती हो जाती है। यह त्यौहार मुख्य रूप से हिंदुओं की परंपराओं से जुड़ा है और यह धन, स्वास्थ्य और समृद्धि को दर्शाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश और पवित्र आयुर्वेदिक ग्रंथ लेकर निकले थे। इसलिए धनतेरस पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरी की पूजा होती है, जो स्वास्थ्य और आयुर्वेद के देवता हैं।

धनतेरस का दिन माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ खरीदारी के लिए भी जाना जाता है। इस मौके पर सभी लोग ढेर सारी शॉपिंग करते है। लेकिन धनतेरस के दिन आप सिर्फ इन 5 चीजों को खरीदकर भी अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। इन चीजों को खरीदनें से आपके घर में खूब बरकत होगी। आइए जानें इन चीजों के बारें में विस्तार से...   

ये भी पढ़ेः- Rahu Kaal 29 October: धनतेरस के दिन 90 मिनट खरीदारी के लिए महा अशुभ, नोट कर लें समय

सोने-चांदी का सिक्का
धनतेरस के दिन सोने-चांदी का सिक्का खरीदना काफी शुभ माना जाता है। दरअसल, भगवान धन्वंतरी को मां लक्ष्मी का भाई कहा जाता है। उन्हें पीले और सफेद रंग की धातु अधिक प्रिय है। इसलिए इस मौके पर सोना-चांदी खरीदा जाता है। 

झांडू
धनतेरस के दिन झांड़ू खऱीदना बेहद जरूरी है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा जाता है। इस दिन झांड़ू को घर लाने से धन-दौलत में बरकत होती है। घर मां लक्ष्मी के वास को बनाए रखने और दरिद्रता को दूर कम करने के लिए भी झांड़ू को लाना शुभ माना जाता है।  

माता लक्ष्मी के पद चिन्ह 
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी, कुबरे जी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। इसलिए सभी लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और घर में उनके स्वागत के लिए अपने मुख्य द्वार पर उनके पद चिन्ह को लगाते है। पहले लोग मां लक्ष्मी के पद चिन्ह को घर में ही बनाते थे, लेकिन आजकल आपको मार्केट में इनके भी काफी सारे ऑप्शन देखने को मिल जाते है। 

धनिया 
धनतेरस के दिन आप भी धनिया जरूर खरीदें। धनिया को धन का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के मौके पर धनिया खरीदने से घर के धन में बरकत होती है और आर्थिक मजबूत भी होता है।  

माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो 
दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव में धनतेरस सबसे पहला पड़ता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की जाती है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पीतल की मूर्ति खरीदना अच्छा माना जाता है। यदि आप पीतल की मूर्ति नहीं ले सकते हैं, तो आप उनकी मिट्टी की मूर्ति भी ले सकते हैं। 

 
 

5379487