Logo
Dr Ashok Sinha on John Abraham: मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ Dr. Ashok Sinha ने बागेश्वर बाबा के बाद फिटनेस आइकॉन जॉन अब्राहम के बालों को लेकर निशाना साधा है। हालांकि जॉन अब्राहम ने अभी तक इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया हीं दी है।

Dr Ashok Sinha on John Abraham: मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ Dr. Ashok Sinha ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर हंगामा मचा दिया है। बागेश्वर बाबा की हेयर लॉस की समस्या पर चर्चा करने के बाद, अब उन्होंने बॉलीवुड के फिटनेस आइकॉन जॉन अब्राहम के बालों की स्थिति पर बात की है। जिसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

बता दें, Dr. Ashok Sinha ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बताया कि जॉन अब्राहम का शारीरिक स्वास्थ्य तो बेहतरीन है, लेकिन उनके बालों में समस्याएं हैं। जो उनके मध्य खोपड़ी और क्राउन एरिया में देखा जा सकता है। उनके बालों में पतलेपन की समस्या है। Dr. Sinha का मानना है कि यह समस्या जेनेटिक है और जॉन के भारी वजन उठाने की वजह से उनके क्राउन एरिया के बाल झड़ गए हैं। 

बालों को इलाज की जरूरत
डॉ. सिन्हा ने बताया कि जॉन अब्राहम के बालों की थिनिंग का एक कारण तनाव भी हो सकता है, क्योंकि उनका खानपान और सोने की आदत बिल्कुल सही हैं। इलाज के लिए उन्हें मिनोक्सिडिल प्लस फिनस्टेराइड के टॉपिकल सॉल्यूशन, हफ्ते में एक दिन डुटास्टराइड और नियमित पीआरपी जैसी मजबूत चिकित्सा की जरूरत है। इससे उनके बालों में सुधार होगा।

जॉन अब्राहम ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
जॉन अब्राहम ने अभी तक, बागेश्वर बाबा की तरह Dr. Ashok Sinha के इस वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें,  Dr. Sinha ने हाल ही में बागेश्वर बाबा के ऊपर एक वीडियो बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं और अब जॉन अब्राहम का नाम जुड़ने से यह चर्चा और बढ़ गई है। वहीं इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ लोग Dr. Sinha के प्रयासों की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि डॉ. ने यह सब प्रसिद्धि पाने के लिए किया है। 

सोशल मीडिया पर हंगामा
Dr. Sinha ने बातचीत में बताया कि मैं सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करना चाहता हूं। उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहता हूं। हेयर ट्रांसप्लांट और बालों की देखभाल के बारे में सही जानकारी देना मेरा कर्तव्य है।  Dr. Sinha की वीडियो को भी लोग काफी देख रहे हैं और इस पर अपनी राय दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद देखना होगा कि जॉन अब्राहम इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

5379487