Logo
आज हम आपको ऐसे 8 देशों के बारे में जानकारी देगें जहां नदियां ही नहीं है। अब सोचने वाली बात यह है कि जब यहां नदियां नहीं है, तो यहां के जीव जंतु और लोगों को पीने का पानी कैसे मिलता होगा? यहां जानते हैं।

General Knowledge: आज हम आपको ऐसे 8 देशों के बारे में जानकारी देगें जहां नदियां ही नहीं है। अब सोचने वाली बात यह है कि जब यहां नदियां नहीं है, तो यहां के जीव जंतु और लोगों को पीने का पानी कैसे मिलता होगा? इस लिस्ट में जो पांचवें नंबर का देश है, उसका नाम जानकर आप चौक जाएंगे।

पानी जीवन के लिए सबसे आवश्यक है, जिन देशों में नदियां, झीलें और तालाब, कुआं पर्याप्त मात्रा में हैं, उन देशों में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ता है, पर जहां नदियां ही नहीं होती, वहां लोग साफ पानी कैसे पीते होंगे। आपको लग सकता है कि शायद दुनिया में ऐसा कोई भी देश नहीं होगा, जहां पर नदियां नहीं होती होंगी, पर आप गलत हैं। आज हम आपको ऐसे 8 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर नदियां ही नहीं हैं। यह सोचने वाली बात है कि जब नदियां ही नहीं हैं, तो लोगों को पीने का पानी कैसे मिलता होगा। उनकी पानी की पूर्ति कैसे होती होगी, तो आईये जानते हैं।

सऊदी अरब  (Saudi Arab)
अरेबियन प्रायद्वीप में स्थित सऊदी अरब (Saudi Arabia),उन सबसे बड़े देशों में शामिल है, जहां नदियां नहीं हैं इस देश में मीलों दूर तक रेगिस्तान फैली हुई हैं। उसके बावजूद यहां की सरकार ने वॉटर मैनेजमेंट के खास तरीके इजाद कर लिए हैं। यह देश समुद्र के पानी को पीने योग्य बनाता है। पीने के लिए 70 फीसदी पानी डीसैलिनेशन से मिलता है, साथ ही यहां पानी के रीयूज़ की यहां अच्छी सुविधाएं हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates)
दुबई, अबू धाबी जैसे दुनिया के अमीर और फेमस शहर इस देश में हैं, सैकड़ों अरबपति यहां पर रहते हैं, पर इस देश में भी नदियां नहीं हैं। इस वजह से पीने का पानी, समुद्र के पानी को साफ कर के ही बनाया जाता है। गंदे पानी को साफ कर के यहां पर फैक्ट्रियों में इस्तेमाल किया जाता है।

बहरीन (Bahrain)
पर्शियन गल्फ में स्थित आइलैंड देश बहरीन में प्राकृतिक नदियां नहीं हैं, पर यहां कई तरह के ग्राउंड वॉटर सोर्स और सोते हैं, जहां से पानी उपलब्ध होता है. हालांकि, यह पानी लोगों को प्रार्याप्त नहीं है। ऐसे में समुद्री पानी को साफ कर के ही यहां का पानी उपयोग में लिया जाता है।

ओमान (Oman)
अरेबियन प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी तट पर स्थित ओमान (Oman) में कोई पर्मानेंट नदी नहीं है, हालांकि, कई ऐसी वादियां हैं, जहां पर बारिश के दिनों में पानी भरता है और वो नदियों का रूप ले लेती हैं। इस देश ने खेती की कई ऐसी टेक्नीक अपना ली हैं, जिससे पानी की बचत की जाए।

मालदीव (Maldives)
यह देश पूरी तरह पर्यटक पर आश्रित है, यह देश ओशन से घिरा हुआ है, इस देश में एक भी नदी नहीं है। इस वजह से मालदीव  का नाम काफी चौंकाने वाला है। हालांकि, ये देश ऊपर के बताए गए अरब देशों की तरह अमीर देश की लिस्ट में नहीं है, इसलिए यहां समुद्रीय जल को पेयजल बनाने की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस वजह से यहां बारिश का पानी संचय किया जाता है और प्लांट में पानी को प्योरिफाई करके बोतल में पैक कर बेचने का व्यवसाय भी बना हुआ है।

कतर (Qatar)
कतर भले जितना भी अमीर देश हो, लेकिन यहां नदियां नहीं है, इस वजह से इस देश को भी समुद्री पानी को पीने योग्य बनाना पड़ता है, दुनिया में सबसे अधिक पानी की खपत कतर में ही है, इस वजह से यहां पर 99 फीसदी पीने का पानी डीसैलिनेशन से लिया जाता है।

कुवैत (Kuwait)
अरेबियन गल्फ के उत्तरी भाग में बसा कुवैत (Kuwait) देश भी बिना नदियों के संचालित होता है। यहां पर भी समुद्री पानी को साफ कर पीने योग बनाकर उपयोग किया जाता है।

वैटिकन सिटी (Vatican City)
दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र देश, वैटिकन सिटी (Vatican City) में भी नदियां नहीं हैं, ये देश इटैलियन वॉटर सप्लाई पर आश्रित है।

5379487