Logo
Soaked raisins benefits: किशमिश (Raisins) में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो अच्छी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन सूखी किशमिश से ज्यादा भीगी किशमिश खाना फायदेमंद होता है।

Soaked Raisins Benefits: किशमिश (Raisins) एक ऐसा सूखा मेवा है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खजाना है। इसमें आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और विटामिन बी जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। अक्सर लोग इसे सूखा ही खाते हैं, लेकिन भीगी हुई किशमिश खाना सूखी किशमिश से ज्यादा फायदेमंद होता है।

जब किशमिश को रातभर पानी में भिगो दिया जाता है, तो इसके अंदर मौजूद पोषक तत्व एक्टिव हो जाते हैं और शरीर द्वारा इन्हें पचाना और अवशोषित करना आसान हो जाता है। रोज़ सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाना आपकी सेहत में कई कमाल के बदलाव ला सकता है। तो आइए जानते हैं रोज़ सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से होने वाले शानदार फायदों के बारे में।

मजबूत पाचन तंत्र  
भीगी किशमिश फाइबर से भरपूर होती है। सुबह खाली पेट इसे खाने से पेट अच्छे से साफ होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। 

खून की कमी को दूर करना  
भीगी किशमिश में आयरन, कॉपर और बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स होते हैं जो ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाते हैं। अगर आप एनिमिया के शिकार हैं, तो किशमिश आपका सच्चा साथी बन सकती है।

स्किन के लिए फायदेमंद  
इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और नेचुरल शुगर स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। मतलब बिना किसी महंगे फेस पैक के ही आपको नैचुरल लुक मिलेगा।

हार्ट के लिए फायदेमंद  
किशमिश में पाया जाने वाला पोटैशियम और मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की धड़कन को सामान्य रखता है। रोजाना इसे खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।

वजन घटाने में मददगार  
अब डाइटिंग का मतलब भूखे रहना नहीं। भीगी किशमिश खाने से पेट भरा-भरा रहता है और बार-बार खाने की तलब कम होती है। इससे आपका वजन धीरे-धीरे और नैचुरल तरीके से घट सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए  
किशमिश में मौजूद नेचुरल तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। मतलब न मौसम की मार लगेगी और न ही वायरल का डर रहेगा।

हड्डियों को बनाए मजबूत  
भीगी किशमिश कैल्शियम और बोरॉन जैसे तत्वों से भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। खासतौर पर यह महिलाओं और बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद है।

कैसे करें सेवन  

  • रात में 10 से 15 किशमिश एक कटोरी पानी में भिगो दें।  
  • सुबह खाली पेट, इन्हें चबा-चबाकर खाएं और साथ में वो पानी भी पी जाएं।  
  • अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं, इससे स्वाद भी बढ़ेगा और फायदे भी।
5379487