Logo
Mahashivratri 2024: भगवान भोले के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का महापर्व विशेष महत्व रखता है। इस दिन देश के लोकप्रिय शिव मंदिरों में दर्शन किए जा सकते हैं।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का धार्मिक तौर पर विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भोलेनाथ के मंदिर में जाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। देश में कई ऐसे शिव मंदिर हैं जो कि आध्यात्मिक तौर पर काफी जागृत होने के साथ ही बेहद लोकप्रिय भी हैं। 
इस महाशिवरात्रि पर आप इन मंदिरों में दर्शन कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

आप अगर धार्मिक यात्रा पर निकले हैं और चाहते हैं कि इस बार महाशिवरात्रि पर देश के किसी लोकप्रिय शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ के दर्शन किए जाएं तो हम आपको कुछ फेमस मंदिरों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। 

5 लोकप्रिय मंदिरों के करें दर्शन

काशी विश्वनाथ मंदिर - उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ का मंदिर दुनियाभर में लोकप्रिय है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोग यहां आकर दर्शन की चाहत रखते हैं। यह मंदिर सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां विशेष मेला भी लगता है। आप यहां आपका भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Travel Destinations: फेमस हिल स्टेशन को फेल कर देंगी 4 जगहें, बनाएं यहां घूमने का प्लान, यादगार रहेंगी छुट्टियां

महाकालेश्वर मंदिर - 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है। माना जाता है कि जब तक महाकालेश्वर में दर्शन नहीं किए जाएं सारे ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पुण्यलाभ प्राप्त नहीं होता है। महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने के लिए भक्त इंतजार करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन दर्शन के लिए यहां लाखों भक्त पहुंचते हैं। 

भीमाशंकर मंदिर - महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित भीमाशंकर मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में आता है। महाशिवरात्रि के दिन आप इस मंदिर में दर्शन का प्लान बना सकते हैं। शिवरात्रि और महाशिवरात्रि पर श्रध्दालु यहां दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। 

तुंगनाथ मंदिर - उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में स्थित तुंगनाथ मंदिर भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर है। ये मंदिर विश्व के सबसे ऊंचे स्थल पर स्थित माना जाता है। तुंगनाथ पर्वत पर स्थित तुंगनाथ मंदिर को काफी जागृत स्थल माना जाता है। ये मंदिर पंच केदारों में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है। मान्यता है कि तुंगनाथ मंदिर 1000 हजार साल से ज्यादा पुराना है। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places For March: मार्च में परिवार के साथ घूमने का है प्लान, 5 जगहें करें एक्सप्लोर, सहेज लेंगे ढेरों यादें

ओंकारेश्वर मंदिर - मध्यप्रदेश में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर भी ज्योतिर्लिंग में शामिल हैं। आज मध्यप्रदेश आकर यहां महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के किनारे पर स्थित है। यह इंदौर शहर से लगभग 80 किलोमीटर की दूर पर है। यहां महाशिवरात्रि पर आकर भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। 

5379487