Logo
Tourist Places In February: फरवरी एंडिंग में अगर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो देश की 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती हैं।

Tourist Places In February: आप अगर घूमने के शौकीन हैं तो फरवरी का महीना काफी मुफीद हो सकता है। देश के कई टूरिस्ट स्पॉट्स पर इस महीने में ज्यादा भीड़ नहीं पहुंचती है। कह सकते हैं कि पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस के पीक सीजन का ये एंडिंग वक्त होता है। ऐसे में यहां छुट्टियां बिताने पहुंचना आपके लिए काफी बजट फ्रेंडली भी हो सकता है। इसके साथ ही काफी हेल्दी माहौल में आप यहां कि विजिट कर सकते हैं। 

आप अगर समुद्र किनारे, नदी के घाटों और धार्मिक स्थलों पर विजिट करना चाहते हैं तो हम आपको 5 जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आपको नेचर ब्यूटी अपने में बांध लेगी। आपका वापस लौटने तक का दिल नहीं करेगा। 

फरवरी में 5 जगहों पर घूमने जाएं

गोवा - दुनियाभर से पर्यटक गोवा में घूमने आते हैं और नवंबर से लेकर जनवरी तक यहां लोगों का मेला लगा होता है। फरवरी के महीने में पर्यटकों की भीड़ कम होने लगती है। ये ही सही वक्त है आपका इस जगह को पूरी तरह से एन्जॉय और एक्सप्लोर करने का। यहां घूमने आएं और यहां की खूबसूरती, समुद्र तट के दिन और नाइट लाइफ का लुत्फ उठाएं। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places of Sikkim: नेचर लवर हैं तो सिक्किम में बिताएं छुट्टियां, 5 जगहें सफर बना देंगी यादगार

ऋषिकेश - दुनियाभर के लोग ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचते हैं। ये जगह नेचुरल ब्यूटी के साथ ही धार्मिक रूप से भी काफी महत्व रखती है। यहां आपके बजट के मुताबिक लक्ज़री रिसॉर्ट्स और अफोर्डेबल होटल मिल जाएंगे। गंगा के घाट पर दिन बिताना आपको अलग ही सुखद अनुभव देगा। 

पुडुचेरी - बंगाल की खाड़ी पर बसा पुडुचेरी एक बेहद खूबसूरत कोस्टल टाउन है। यहां आपको फ्रेंच आर्किटेक्ट की विशेष झलक देखने को मिलेगी। फरवरी के महीने में आप यहां बीच के साथ ही स्थानीय लोकप्रिय जगहों की विजिट कर सकते हैं। यहां बसी फ्रेंच कॉलोनियों के साथ ऐतिहासिक इमारतों, चर्चों और तमिल शैली की वास्तुकला को देख सकते हैं। 

जयपुर - राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। इस गुलाबी नगरी में आकर आप खुद को रिलैक्स कर सकते हैं। यहां कई ऐतिहासिक जगहें हैं जहां विजिट की जा सकती है। फरवरी का महीना सर्दी को अलविदा कहने वाला वक्त होता है। यहां आकर आप किले, पैलेसेस और स्थानीय मार्केट का लुत्फ उठा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel In February: फरवरी में घूम आएं 5 जगहें, खूबसूरती देखकर लौटाने का नहीं करेगा दिल, जन्नत सा होगा एहसास

दार्जिलिंग - पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जिलिंग घूमने के लिहाज से एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है। यहां से फरवरी के महीने में आपको हिमालय की एकदम साफ झलक मिल जाएगी। यहां के चाय बागान को देखकर आप तारीफ करने से नहीं रह पाएंगे। दार्जिलिंग में लोकप्रिय दार्जलिंग हिमालय रेलवे में जरूर घूमें, इसके अलावा यहां बौद्ध मठों में भी विजिट किया जा सकता है। 

5379487