Logo
पुरुषों के लिए गणेश विसर्जन के दौरान कौन से फैशन टिप्स उन्हें आकर्षक और आरामदायक दोनों बना सकते हैं। आइए जानते हैं...

गणेश विसर्जन भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है। जब भगवान गणेश को हम विदा करते हैं, तब यह सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं होता, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक भी होता है। इसलिए इस खास मौके पर, उत्साह और उल्लास के साथ सही कपड़ों का चयन करना भी महत्वपूर्ण हो जाता है। वहीं हर त्योहार पर हम महिलाओं की वेशभूषा पर बात करते हैं, लेकिन पुरषों को भूल जाते हैं। जितना महत्व महिलाओं की कपड़ों के लिए है, उतना ही पुरषों के लिए भी होता है। तो आइए जानते हैं पुरुषों के लिए गणेश विसर्जन के दौरान कौन से फैशन टिप्स उन्हें आकर्षक और आरामदायक दोनों बना सकते हैं।

किस तरह के कुर्ता-पायजामा चुनें 

गणेश विसर्जन एक पारंपरिक अवसर है, और इस दौरान कुर्ता-पायजामा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल आरामदायक होता है बल्कि आपको एक सांस्कृतिक टच भी देता है। सिल्क, कॉटन या लिनेन जैसे हल्के और सांस लेने योग्य कपड़ों का चयन करें। सफेद, क्रीम या हल्के रंग का कुर्ता पायजामा पारंपरिक और ताजगी भरा लुक देता है। साथ ही, अगर आप कुछ स्टाइलिश दिखना चाहते हैं तो चमकीले रंगों के कुर्तों पर कुछ एम्ब्रॉयडरी या बटन डिटेल्स वाले कुर्तों का चयन करें

धोती के साथ क्या पहनें 

अगर आप पारंपरिकता को और अधिक निभाना चाहते हैं तो धोती पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह फैशन के साथ-साथ संस्कृति का प्रतीक भी है। धोती के साथ एक हल्का कुर्ता या बंदगला जैकेट पहना जा सकता है। दक्षिण भारतीय शैली की धोती या फिर मराठी स्टाइल की धोती, दोनों ही आपको भीड़ में सबसे अलग बनाएगी। 

कुर्ता-जींस का मेल

अगर आप पारंपरिक और मॉडर्न फैशन के बीच तालमेल बनाना चाहते हैं तो कुर्ता-जींस का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। एक लंबा, फ्लेयर्ड कुर्ता और उसके साथ डेनिम जींस आपको एक कूल और कैजुअल लुक देगा। यह उन पुरुषों के लिए आदर्श है जो कम्फर्ट के साथ स्टाइल को भी प्राथमिकता देते हैं। 

नेहरू जैकेट का इस्तेमाल 

नेहरू जैकेट हर पारंपरिक पहनावे में एक अलग आकर्षण जोड़ देता है। आप इसे कुर्ता-पायजामा या कुर्ता-जींस के ऊपर पहन सकते हैं। यह एक सिग्नेचर स्टाइल है जो आपको एक क्लासी लुक देगा। आप सिल्क या खादी की नेहरू जैकेट का चयन कर सकते हैं, जो रंगों में हल्की हो और उत्सव के माहौल के अनुकूल हो। 

टी-शर्ट और धोती लुक

धोती को आप पारंपरिक कुर्ते के साथ पहनते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो धोती के साथ टी-शर्ट एक अनोखा कॉम्बिनेशन हो सकता है। यह एक फ्यूजन लुक है जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। टी-शर्ट के साथ धोती पहनकर आप एक मॉडर्न और ट्रेंडी लुक पा सकते हैं। 

फुटवियर का सही चयन

पारंपरिक जूतियां या मोजड़ी के बारे में सोचा जा सकता है, लेकिन आप कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए सैंडल या स्लिप-ऑन चप्पल भी चुन सकते हैं। क्योंकि विसर्जन के दौरान आप लंबे समय तक चलते हैं और पानी में भी प्रवेश कर सकते हैं, इसलिए वाटरप्रूफ और एंटी-स्लिप फुटवियर का चयन करें।

5379487