Beetroot Juice for Summer: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडक पहुंचाने और एनर्जी बनाए रखने की जरूरत बढ़ जाती है। हर तरफ लोग कहते हुए नजर आते हैं कि, ये खाओ, वो मत खाओ, ठंडा पीओ, बाहर का मत पीओ। ऐसे में एक चीज जो अक्सर चर्चा में रहती है, वो है, चुकंदर का जूस। कई लोग इसे सुपरफूड मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। तो आखिर सच्चाई क्या है? क्या चुकंदर का जूस वाकई गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद है या फिर इससे परहेज करना चाहिए?
गर्मियों में चुकंदर का जूस पीना चाहिए?
- गर्मियों में पसीना और डिहाइड्रेशन से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ सकते हैं। चुकंदर का जूस लिवर को क्लीन करने और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
- अगर दिनभर थकान महसूस होती है, तो सुबह खाली पेट एक गिलास चुकंदर का जूस आपको एनर्जी से भर सकता है।
- चुकंदर ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करते हैं और बीपी को बैलेंस करते हैं। ये गर्मियों में खासतौर पर जरूरी है, क्योंकि कई लोगों का बीपी गिर जाता है।
- चुकंदर का जूस पीने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। गर्मियों में जब स्किन डल और ऑयली हो जाती है, तो ये जूस अंदर से हेल्दी बनाता है।
इसे भी पढ़े: Fitness Tips: सुबह-सुबह गर्म पानी पीने से पतला हो सकता है पेट? जानिए क्या है सच्चाई
चुकंदर का जूस कब और कैसे पिएं
- सुबह खाली पेट या वर्कआउट के बाद लेना सबसे बेहतर रहता है।
- एक दिन में एक गिलास से ज्यादा न पिएं।
- बहुत ज़्यादा ठंडा या बासी जूस न पिएं, ताजे चुकंदर से ही बनाएं।
कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक है
- कुछ लोगों में चुकंदर खाने से पेशाब या मल का रंग गुलाबी हो जाता है। ये डराने वाला हो सकता है।
- फाइबर ज्यादा होने से कुछ लोगों को गैस या ब्लोटिंग हो सकती है।
(Disclaimer): अगर सही मात्रा में और सही समय पर लिया जाए, तो चुकंदर का जूस गर्मियों में एक बेहतरीन हेल्थ ड्रिंक हो सकता है। ये शरीर को ठंडक, ऊर्जा और स्किन को नैचुरल चमक देने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बिना चुकंदर का जूस पीने से बचें।