Fitness Tips: आपने कुछ लोगों से सुनना होगा कि, सुबह-सुबह गर्म पानी पिया करो, पेट की चर्बी घट जाएगी। कई लोग इसे फॉलो भी करते हैं और कुछ लोग सोचते हैं कि क्या सच में इससे फर्क पड़ता है? अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, खासकर पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं। तो ये सवाल आपके दिमाग में जरूर आया होगा। इसी सवाल का जबाव आज हम इस लेख में जानेंगे!
क्या गर्म पानी वाकई वजन कम करता है?
- सिर्फ गर्म पानी पी लेने से कोई चमत्कार नहीं होगा। लेकिन हां, ये आपकी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए मददगार हो सकता है।
- गर्म पानी पीने के कुछ फायदे हैं जो वजन घटाने में मदद कर सकते हैं।
- सुबह गर्म पानी पाने से पेट एक्टिव रहता है और खाना ठीक से पचता है। इससे गैस, ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें कम होती हैं।
- गर्म पानी पसीने और यूरिन के जरिए शरीर से गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है।
- कई बार हम भूख और प्यास में फर्क नहीं समझ पाते। सुबह पानी पीने से फालतू भूख लगने की आदत थोड़ी कंट्रोल होती है।
इसे भी पढ़े: Fruit Juices for Summer: गर्मियों में किस फल का जूस देगा शरीर को ठंडक, रोजाना इस वक्त जरूर पीएं
पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको कुछ और चीज़ों पर भी ध्यान देना होगा
- तली-भुनी चीज़ें, मीठा और प्रोसेस्ड फूड कम करें।
- वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज से शुरुआत करें।
- नींद पूरी नहीं होगी या हर समय स्ट्रेस रहेगा, तो पेट पर फैट जमा हो जाएगा।
क्या गर्म पानी में नींबू मिला सकते हैं?
- सुबह उठते ही 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं।
- आप चाहें तो उसमें नींबू का रस मिला सकते हैं।
- पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें, लेकिन ज्यादा भी नहीं पीना है।
गर्म पानी पीना एक सिंपल और हेल्दी आदत है। अगर सोच रहे हैं कि सिर्फ पानी पीकर पेट अंदर हो जाएगा, तो ऐसा नहीं है। लेकिन अगर इसे हेल्दी डाइट और एक्टिव रूटीन के साथ जोड़ें, तो ये छोटा सा कदम बड़ा बदलाव ला सकता है।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की समस्या है तो सुबह गर्म पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।